Salman Khan-Aayush Sharma स्टारर Antim की रिलीज डेट इस कारण बढ़ी आगे!!

Antim pushed ahead indefinitely: कोरोना वायरस महामारी की वजह से कई सारी फिल्मों की रिलीज डेट प्रभावित हुई है। सलमान खान (Salman Khan) और आयुष शर्मा (Aayush Sharma) स्टारर अंतिम (Antim) भी कोरोना वायरस की चपेट में आ गई है और मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट अनिश्चित काल तक के लिए आगे बढ़ा दी है। फिल्म अंतिम अक्टूबर 2021 में रिलीज होने वाली थी लेकिन देश के हालात देखते हुए मेकर्स ने इसे आगे बढ़ाने का फैसला लिया है।

फिल्म के डायरेक्टर महेश मांजरेकर ने मिड-डे से बात करते हुए कहा है कि, हम फिल्म अंतिम का फर्स्ट पोस्टर मार्च में रिलीज करने वाले थे लेकिन कोरोना की वजह से उसे कैंसिल करना पड़ा। इस समय जैसे हालात हैं, उन्हें देखते हुए यह संभव नहीं लग रहा है कि जल्द अंतिम को रिलीज किया जा सकेगा। हम लोगों ने अंतिम को अनिश्चित काल के लिए आगे बढ़ाने का फैसला किया है। मुझे नहीं लगता है कि अक्टूबर तक भी थिएटर्स खुल पाएंगे क्योंकि हालात बहुत ही सीरियस हैं।

फिल्म के टीजर की बात करें तो मेकर्स ने इसे बीते दिसम्बर में पेश किया था। अंतिम के टीजर में सलमान खान और आयुष शर्मा आपस में भिड़ते नजर आ रहे थे। फिल्म में सलमान खान एक पंजाबी पुलिस ऑफिसर का किरदार निभाते दिखेंगे। सलमान खान ने इस किरदार के लिए सिर पर पगड़ी भी बांधी है। फिल्म में सलमान खान का कैमियो होगा, जो कुछ समय के लिए ही दिखाई देंगे। अंतिम की कहानी आयुष शर्मा के आसपास घूमती दिखाई देगी।

सलमान खान ने आयुष शर्मा को अपने बैनर से ही लॉन्च किया है। आयुष शर्मा की पहली फिल्म लवयात्री को दर्शकों ने ठीक ठाक रिस्पांस दिया था। फिल्म में उन्होंने एक लवर बॉय का किरदार निभाया था। आयुष शर्मा सलमान खान के जीजा हैं, उन्होंने अर्पिता खान शर्मा के साथ शादी रचाई है।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/3oTN8MM
https://ift.tt/eA8V8J

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म