Ranveer Singh जल्द ही होस्ट करेंगे रिएलिटी शो, Amitabh Bachchan और Salman Khan को दे पाएंगे टक्कर?

बॉलीवुड के सबसे एनर्जेटिक एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) ने अपनी एक्टिंग से हर किसी का दिल जीता है। उन्होंने कम ही टाइम में एक से बढ़कर एक हिट फिल्म देकर अपनी एक्टिंग और टैलेंट का लोहा मनवाया है। उन्होंने हर जेनर की फिल्म में खुद को स्थापित किया है और अब जो खबरें आ रही हैं, वे फैंस को और अधिक खुश कर देंगी। खबरें हैं कि फिल्मों में हिट होने के बाद अब रणवीर सिंह टीवी दुनिया की ओर रुख कर रहे हैं।

टेलीचक्कर कि एक रिपोर्ट के मुताबिक, रणवीर सिंह जल्द ही एक शो होस्ट करते नजर आएंगे। ये एक रिएलिटी शो होगा और इसका नाम 'न्यू बिग रिएलिटी सीरीज' है। खबरों के मुताबिक ये शो 12 राउंड का एक विजुअल शो होगा। इसमें कंटेस्टेंट्स को कई तस्वीरों को पहचानना होगा। इस खेल में हर कंटस्टेंट को 3 लाइफलाइन मिलेंगी। विनर बनने पर कंटेस्टेंट को कैश प्राइज मिलेगा। तीनों लाइफलाइन्स के नाम भी काफी इंटरेस्टिंग हैं। इनके नाम भारत बचाएगा, परिवार का प्यार और किस्मत पलट है। इस शो के 25 जुलाई से शुरू होने की खबरें हैं और ये कलर्स पर प्रसारित होगा।

ये शो वीकेंड में रात 8 से 9 बजे से टेलीकास्ट होगा। आपको बता दें कि अगर ऐसा होता है तो रणवीर सिंह भी रोहित शेट्टी (खतरों के खिलाड़ी), अक्षय कुमार (खतरों के खिलाड़ी), शाहरुख खान (केबीसी), सलमान खान (बिग बॉस) और अमिताभ बच्चन (केबीसी) के साथ स्पेशल लिस्ट का हिस्सा बन जाएंगे। वे भी रिएलिटी शो होस्ट करने वाले एक्टर्स की लिस्ट में शामिल हो जाएंगे। बात करें रणवीर के वर्क फ्रंट की तो फिलहाल उनकी कई सारी फिल्में रिलीज के लिए तैयार हैं और कुछ एक की शूटिंग हो रही है। इनमें सर्कस, सूर्यवंशी, 83, अन्नियन का हिंदी रीमेक और जयेश भाई जोरदार शामिल हैं। वैसे आप रणवीर की किस फिल्म को लेकर एक्साइटेड हैं? हमें कमेंट करके जरूर बताइए...



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/34iTITL
https://ift.tt/eA8V8J

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म