Dabangg की एनिमेटेड सीरीज में चुलबुल पांडे के नए अवतार में धांसू एंट्री मारेंगे Salman Khan, बोले ‘स्वागत नहीं करोगे हमारा…’

Salman Khan Announces The Animated Series Of his Dabangg Franchise: सलमान खान (Salman Khan) को बॉलीवुड का 'दबंग' खान बताया जाता है। फिल्म 'दबंग' में सलमान खान ने चुलबुल पांडे का किरदार निभाया था। सलमान खान की इस फिल्म ने सफलता के झंडे गाड़ दिए थे। सलमान खान की ये फिल्म शानदार एक्शन, ड्रामा और म्यूजिक से लैस थी। फैंस को सलमान खान का ये पुलिसिया अवतार इतना पसंद आया कि लोग तो भाईजान को 'दबंग' ही बुलाने लगे हैं। ऐसे में सलमान खान अपने फैंस को एक शानदार तोहफा देने जा रहे हैं।

जल्द ही सलमान खान फिल्म 'दबंग' (Dabangg Franchise) की एनिमेटेड सीरीज लॉन्च करने वाले हैं। अब सलमान खान एनिमेशन के जरिए चुलबुल पांडे बनने वाले हैं। इस बात का खुलासा खुद सलमान खान ने किया है। अपने लेटेस्ट ट्वीट में सलमान खान ने लिखा, 'बच्चों से याद आया… स्वागत नहीं करोगे हमारा। चुलबुल पांडे लैंड हो रहे हैं डिज्नी प्लस एचएस वीआईपी पर...। वही एक्शन वही मस्ती लेकिन नए अवतार में...। अब तो हमारा स्वागत करो।'

सलमान खान के इस ट्वीट ने सोशल मीडिया पर खलबली मचा दी है। सलमान खान के नन्हें फैंस खुशी के मारे झूम उठे हैं। बता दें कि 30 मई यानी कल से सलमान खान के नन्हें फैंस 'दबंग' की एनिमेटेड सीरीज (Dabangg Animated Series) को ऑनलाइन देख सकेंगे। कुछ समय पहले ही मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि सलमान खान 'दबंग' की एनिमेटेड सीरीज का ऐलान करने की योजना बना रहे हैं।

देखें सलमान खान का ट्वीट-

बताया गया था कि इस सीरीज के लॉन्चिंग के लिए मेकर्स अलग अलग OTT प्लेटफॉर्म्स से बात कर रहे थे। सलमान खान ने ये ऐलान उस समय किया है जब केआरके दबंग खान पर आरोप लगा रहे हैं। कुछ समय पहले ही कमाल आर खान ने फिल्म राधे के घटिया बताया था। जिसके बाद सलमान खान ने केआरके के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। सलमान खान के एक्शन से बौखलाए कमाल आर खान ने उनको बर्बाद करने की धमकी तक दे डाली है।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/3uA7L22
https://ift.tt/eA8V8J

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म