इस हसीना के पड़ोसी बने Arjun Kapoor, 20 करोड़ खर्च कर खरीदा 4BHK विला
Arjun Kapoor becomes Malaika Arora's neighbour: बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) इन दिनों लगातार चर्चा में बने हुए हैं। अर्जुन कपूर एक के बाद एक अपनी फिल्में रिलीज कर रहे हैं, जो दर्शकों का दिल जीत रही हैं। 'संदीप और पिंकी फरार' के साथ-साथ 'सरदार का ग्रैंडसन' दर्शक ओटीटी प्लेटफॉर्म के माध्यम से घर पर बैठकर देख पा रहे हैं और उन्होंने इन दोनों फिल्मों की तारीफ भी की है। दर्शकों का मानना है कि अर्जुन कपूर लगातार अच्छे अभिनेता बन रहे हैं और उन्हें बस एक शानदार स्क्रिप्ट की जरूरत है।
अगर अर्जुन कपूर को लेकर सामने आई ताजा खबर की मानें तो उन्होंने बांद्रा इलाके की एक पॉश बिल्डिंग में 20 करोड़ का 4BHK विला खरीदा है। इस विला को खरीदते ही अर्जुन कपूर अपने मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) के पड़ोसी बन गए हैं। मलाइका अरोड़ा ने भी इसी बिल्डिंग में अपना घर लिया है।
मलाइका अरोड़ा को डेट कर रहे हैं अर्जुन कपूर:
कलाकार अर्जुन कपूर अदाकारा मलाइका अरोड़ा को डेट कर रहे हैं। मलाइका अरोड़ा अरबाज खान (Arbaaz Khan) की पूर्व पत्नी हैं और दोनों का एक बच्चा भी है। मलाइका अरोड़ा की पूर्व जिंदगी से अर्जुन कपूर को कोई फर्क नहीं पड़ता है। वो मलाइका अरोड़ा के साथ रिलेशन में हैं और इस बात को वो सबके सामने स्वीकार भी कर चुके हैं। अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा ने कभी इस बात को अपने मुंह से नहीं कहा है लेकिन दोनों एक साथ नजर आने से कभी भी कतराते नहीं हैं।
सोनाक्षी सिन्हा भी रहती हैं अर्जुन की ही बिल्डिंग में:
अदाकारा सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) भी इसी बिल्डिंग में रहती हैं। उन्होंने भी कुछ दिनों पहले ही अपना नया घर खरीदा था। मलाइका अरोड़ा के साथ-साथ अर्जुन कपूर अब सोनाक्षी सिन्हा के भी पड़ोसी हो गए हैं। एक समय था जब सोनाक्षी और अर्जुन के अफेयर की खबरें उड़ी थीं।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/3p07gNE
https://ift.tt/3hYSipC

Comments
Post a Comment