कोरोना के कहर से नहीं बच पाई Mahesh Babu की फिल्म, टाली गई Adivi Sesh स्टारर Major की रिलीज डेट

कोरोना की दूसरी लहर ने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को बुरी तरह से प्रभावित किया है। कई सारी फिल्मों की शूटिंग बीच मे अटक गई तो कई चाहकर भी समय पर रिलीज नहीं हो पा रहीं। कोरोना की वजह से कई फिल्मों के मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट आगे खिसकाई है। इनमें चेहरे, सूर्यवंशी (Sooryavanshi), 83, थलाइवी समेत कई फिल्में शामिल हैं। अब इसी लिस्ट में साउथ एक्टर अदिवि शेष (Adivi Sesh) की फिल्म मेजर (Major) भी शामिल हो गई है।

कोरोना के चलते मेकर्स ने 26/11 मुंबई हमले में शहीद हुए मेजर संदीप उन्नीकृष्णन के जीवन पर बनी फिल्म की रिलीज टालने का फैसला किया है। पहले ये फिल्म 2 जुलाई को रिलीज होनी थी। मेकर्स ने एक बयान जारी कर फिल्म को पोस्टपोंड करने की जानकारी दी। मेकर्स ने बयान में कहा, 'हम अनिश्चितता से भरे समय में हैं और हम आशा करते हैं कि आप सब कोविड सेफ्टी प्रोटोकोल्स का ध्यान रखते हुए सुरक्षित होंगे। हमारी फिल्म मेजर 2 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होनी थी। अब इसे एक अगली तारीख के लिए टाल दिया गया है। जैसे ही चीजें पटरी पर आएंगी, हम फिल्म की नई रिलीज डेट का ऐलान करेंगे। समय कठिन है लेकिन हम भी मजबूत हैं।' देखिए मेकर्स का बयान...

बयान शेयर करते हुए अदिवि शेष ने कहा, 'मेजर फिल्म की रिलीज डेट मेरे लिए सबसे गर्व का दिन है। इसलिए इस दिन को तभी सेलिब्रेट करेंगे जब समय ठीक और सुरक्षित होगा।' मालूम हो कि ये फिल्म महेश बाबू प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म मुंबई में हुए 26/11 के आतंकी हमले में शहीद हुए मेजर संदीप उन्नीकृष्णन के साहस पर आधारित है। इस फिल्म में सई मांजरेकर, प्रकाश राज जैसे स्टार्स हैं।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/3yDIJlQ
https://ift.tt/eA8V8J

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म