Kartik Aaryan ने इस हसीना की कास्टिंग से नाराज होकर छोड़ी Shah Rukh Khan के बैनर की फिल्म?

Kartik left SRK film because of Katrina's casting: बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) सोनू के टीटू की स्वीटी और लुका छुपी जैसी सुपरहिट फिल्मों के बाद निर्माताओं की पहली पसंद बन गए थे। कार्तिक आर्यन की क्यूटनेस पर फिदा फैंस ने उन्हें नई जनरेशन का सबसे सफल कलाकार बना दिया था लेकिन ऐसा लग रहा है कि इन दिनों उनके सितारे गर्दिश में हैं। कुछ दिनों पहले ही खबरें आई थीं कि कार्तिक आर्यन ने क्रिएटिव डिफरेंसेज के चलते रेड चिली बैनर की अपकमिंग फिल्म से अपने हाथ पीछे खींच लिए हैं। शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के बैनर ने अभी तक इसका आधिकारिक ऐलान नहीं किया है लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह खबर पक्की है कि कार्तिक आर्यन अब रेड चिली की अपकमिंग फिल्म नहीं कर रहे हैं।

मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया था कि कार्तिक आर्यन फिल्म के डायरेक्टर से खुश नहीं थे और चाहते थे कि उनकी फिल्म कोई और डायरेक्ट करे। इसी बात के चलते उन्होंने इस फिल्म से अपने हाथ पीछे खींच लिए।

अगर ताजा रिपोर्ट की मानें तो कार्तिक आर्यन ने डायरेक्टर के नाम पर नहीं बल्कि हीरोइन के नाम के चलते फिल्म से दूरी बनाई है। असल में रेड चिली एंटरटेनमेंट इस फिल्म में कार्तिक आर्यन के अपोजिट कटरीना कैफ (Katrina Kaif) को साइन कर रहा था। कार्तिक आर्यन को लगता था कि कटरीना कैफ उनके साथ स्क्रीन पर बड़ी दिखेंगी और दर्शकों को दोनों की जोड़ी पसंद नहीं आएगी। इसी कारण के चलके कार्तिक आर्यन ने फिल्म छोड़ दी है।

अब कार्तिक आर्यन ने किस वजह के चलते रेड चिली एंटरटेनमेंट की फिल्म छोड़ी है, यह तो आने वाले समय में ही पता चलेगा लेकिन जिस तरह से वो फिल्मों से बाहर हो रहे हैं, वो अच्छी बात नहीं है। कार्तिक आर्यन को आगे चलकर इन दुश्मनियों का खामियाजा उठाना पड़ सकता है।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/2R5dkHU
https://ift.tt/3fWpHi2

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म