Salman Khan की फिल्मों को वाहियात बोलने वालों पर भड़के फैंस, कहा ‘तुम्हारी जितनी उम्र नहीं, उतने सालों से...’

#WeLoveSalmanKhan trends on Twitter: बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान (Salman Khan) के दुनिया में करोड़ों चाहने

वाले हैं। सलमान खान की फिल्मों को मिलने वाली बम्पर ओपनिंग और ईद के मौके पर उनके घर के बाहर लगने वाली भीड़ इस बात की गवाही देती है कि 50 के पार पहुंच चुके भाईजान की लोकप्रियता में एक प्रतिशत की भी कमी नहीं आई है। सलमान खान के फैंस हर मोड़ पर उनके साथ खड़े रहते हैं, और आज भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला है।

असल में कुछ लोग कई दिनों से सलमान खान को ट्रोल कर रहे हैं। ट्विटर पर उनकी फिल्मों का मजाक उड़ाया जा रहा है और उन्हें इंडस्ट्री का सबसे घटिया एक्टर बताया जा रहा है। सलमान खान के फैंस यह सब देखकर कुछ दिनों तक शांत रहे लेकिन अब उनके सब्र का बांध टूट गया है। सलमान खान के फैंस ने इन ट्रोलर्स को मुंहतोड़ जवाब देते हुए कहा है कि जो 20-25 साल के बच्चे भाईजान को ट्रोल कर रहे हैं, वो यह भूल गए हैं कि भाईजान का करियर उनकी उम्र से ज्यादा है।

सलमान खान के फैंस लगातार ट्विटर पर ट्वीट करके ट्रोलर्स को खरी-खोटी सुना रहे हैं और कह रहे हैं कि उन्हें सलमान खान से बहुत प्यार है। एक फैन ने ट्वीट में लिखा है, ’20-25 साल के लड़के इंटरनेट मिलने पर लिख रहे हैं कि सलमान खान का करियर खत्म, जितने साल के तुम हो नहीं, उतने साल से सलमान खान बॉलीवुड चला रहा है। जितने घर तुमने देखे नहीं हैं, उतने वो आबाद कर चुका है।’

सलमान खान के फैंस का गुस्सा देखकर ऐसा लग रहा है कि ट्रोलर्स अब कई सालों तक चुप ही रहेंगे और भाईजान के बारे में कुछ भी कहने से डरेंगे। बताते चलें कि भाईजान ने हाल में ही अपनी राधे रिलीज की थी, जिसे दर्शकों से बेशुमार प्यार मिला है।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/3vlEvgJ
https://ift.tt/eA8V8J

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म