Akshay Kumar की Ram Setu में हुई दो साउथ स्टार्स की एंट्री, बाहुबली के बिज्जलदेव Nassar भी निभाएंगे धांसू रोल
अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की पाइपलाइन में कई सारी फिल्में हैं। इनमें एक राम सेतु (Ram Setu) भी है। फिल्म लंबे वक्त से अपनी कहानी और कास्ट को लेकर चर्चा में है। फिल्म में अक्षय के साथ नुसरत भरूचा और जैकलीन फर्नांडिस नजर आएंगी। वहीं अब फिल्म की कास्ट से जुड़ी एक और बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि फिल्म में साउथ के दो जाने माने एक्टर्स की एंट्री हो गई है।
ये स्टार्स सत्यदेव (Satyadev) और दिग्गज एक्टर नस्सर (Nassar) हैं। पिंकविला की एक खबर के मुताबिक, फिलहाल दोनों ही स्टार्स के किरदारों के बारे में कोई डीटेल्स नहीं हैं। बस इतना तय है कि दोनों महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आएंगे। मेकर्स फिल्म की स्टारकास्ट को शानदार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं। इसीलिए साउथ के दो बड़े नामों को फिल्म के लिए साइन किया है।
नस्सर ने अक्षय के साथ राउडी राठौड़ में काम किया था। वहीं सत्यदेव पहली बार अक्षय के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे। कोरोना ने अगर किसी स्टार को सबसे अधिक प्रभावित किया है तो वह अक्षय कुमार हैं। कोरोना के कारण अक्षय कुमार की 9 फिल्में अधर में झूल रही हैं। इन्हीं में से एक राम सेतु भी है। फिल्म की शूटिंग शुरू हुई थी लेकिन कोरोना की वजह से बीच मे ही रोक दी गई। अब जैसे ही कोरोना का प्रभाव कम होगा तो फिल्म की शूटिंग फिर से की जाएगी। फिल्म का डायरेक्शन अभिषेक शर्मा कर रहे हैं और प्रोडक्शन विक्रम मल्होत्रा के साथ मिलकर अरुण भाटिया कर रहे हैं। फिल्म में अक्षय कुमार का किरदार एक आर्कियोलॉजिस्ट का है और मेकर्स फिल्म को अगले साल दीवाली के मौके पर रिलीज करने का प्लान बना रहे हैं। वैसे आप इस फिल्म के लिए कितना एक्साइटेड हैं? हमें कमेंट करके बता दीजिए...
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/3fPtLjZ
https://ift.tt/eA8V8J
Comments
Post a Comment