Akshay Kumar की फिल्म Prithviraj के विरोध में उतरी करणी सेना, धमकी देते हुए टाइटल पर जताई आपत्ति

Akshay Kumar and Manushi Chhillar's Prithviraj faces backlash from Karni Sena, raised objection on Film's name: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kuma) और मानुषी छिल्लर (Manushi Chhillar) की अपकमिंग फिल्म 'पृथ्वीराज' (Prithviraj) रिलीज से पहले ही विवादों में घिर गई है। कई बॉलीवुड फिल्मों के खिलाफ आवाज उठा चुकी करणी सेना (Karni Sena) ने इस बार अक्षय कुमार की फिल्म को अपना निशाना बनाया है। करणी सेना ने अक्षय कुमार की फिल्म 'पृथ्वीराज' के टाइटल पर आपत्ति जताई है।

धमकी देते हुए करणी सेना ने फिल्म के मेकर्स को टाइटल बदलने की नसीहत दी है। करणी सेना के युवा विंग के अध्यक्ष सुरजीत सिंह राठौर ने इस मुद्दे पर खुलकर बात की है। सुरजीत सिंह राठौर ने कहा, 'अक्षय कुमार की ये फिल्म महान राजा पृथ्वीराज चौहान की जिंदगी पर आधारित है। मेकर्स फिल्म का नाम केवल 'पृथ्वीराज' कैसे रख सकते हैं। हम चाहते हैं कि फिल्म का नाम बदल दिया जाए। फिल्म में पृथ्वीराज चौहान को पूरा सम्मान मिलना चाहिए।'

आगे सुरजीत सिंह राठौर ने धमकी देते हुए कहा, 'अगर मेकर्स ऐसा नहीं करते हैं तो उनको अंजाम भुगतने के लिए पूरी तरह से तैयार रहना होगा। लोगों को अच्छे से याद होगा कि फिल्म 'पद्मावत' के समय पर क्या हुआ था। इस फिल्म का भी वही हाल होगा।' नाम बदलने के अलावा करणी सेना ने फिल्म 'पृथ्वीराज' के मेकर्स के सामने कुछ शर्तें भी रखी है।

करणी सेना चाहती है कि रिलीज से पहले उनके लिए खास स्क्रीनिंग की जानी चाहिए। स्क्रीनिंग के बाद ही करणी सेना फिल्म 'पृथ्वीराज' को रिलीज होने देगी। अब तक भी अक्षय कुमार या फिल्म के मेकर्स की तरफ से इस विवाद को लेकर किसी तरह का कोई बयान सामने नहीं आया है।

गौरतलब है कि अक्षय कुमार ने साल 2019 में अपने जन्मदिन के मौके पर फिल्म पृथ्वीराज का ऐलान किया था। फिल्म 'पृथ्वीराज' में अक्षय कुमार के साथ मानुषी छिल्लर की जोड़ी नजर आने वाली है। फिल्म में मानुषी छिल्लर, पृथ्वीराज की पत्नी संयुक्ता का किरदार निभाने वाली हैं। अक्षय कुमार की फिल्म का डायरेक्शन चंद्रप्रकाश द्विवेदी करेंगे। वहीं आदित्य चोपड़ा फिल्म पृथ्वीराज के प्रोड्यूसर हैं।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/3fVYv2T
https://ift.tt/eA8V8J

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म