Radhe: झूठा रिव्यू करने पर Salman Khan ने KRK के खिलाफ दर्ज करवाया केस, डरकर माफी मांगने लगे Kamaal R Khan

खुद को फिल्म क्रिटिक कहने वाले केआरके (KRK) बड़ी मुसीबत में फंस गए हैं। सलमान खान (Salman Khan) ने कमाल राशिद खान यानी कि केआरके के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज करवाया है। यह मामला केआरके के फिल्म राधे के नेगेटिव रिव्यू को लेकर किया गया है। जहां लोगों को राधे फिल्म काफी पसंद आई है और फिल्म ने ओटीटी के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। ऐसे में केआरके ने फिल्म का गलत रिव्यू कर मेकर्स और एक्टर का अपमान करने की कोशिश की है। इस बाबत सलमान की लीगल टीम ने केआरके को नोटिस जारी कर दिया है।

इसकी जानकारी खुद केआरके ने दी है। केआरके ने ट्वीट कर अपना पक्ष रखा और सलमान खान को हताश बता दिया। साथ ही केआरके ने माफी मांगते हुए कहा है कि वे आज के बाद सलमान खान की फिल्म का रिव्यू नहीं करेंगे। केआरके ने ट्वीट किया, 'सम्माननीय सलीम खान साहब, मैं यहां पर सलमान खान का करियर या फिल्म बर्बाद करने के लिए नहीं हूं। मैंने केवल मजाक के लिए फिल्म का रिव्यू किया था। अगर मुझे पता होता कि मेरे रिव्यू से सलमान खान प्रभावित होंगे तो मैं रिव्यू करता ही नहीं। अगर वो मुझे रिव्यू न करने के लिए कहते तो मैं रिव्यू नहीं करता।' देखिए कमाल आर खान का ट्वीट...

केआरके आगे लिखते हैं, 'मुझे उनकी फिल्म रिव्यू करने से रोकने के लिए मेरे खिलाफ केस करने की जरूरत नहीं थी। सलीम सर, मैं किसी को हर्ट करने कर लिए यहां नहीं हूं। इसलिए मैं आगे से उनकी किसी भी फिल्म का रिव्यू नहीं करूंगा। प्लीज उनसे कहिए कि केस को आगे ना बढ़ाएं। मैं अपना रिव्यू वीडियो भी डिलीट कर दूंगा। धन्यवाद सलीम खान साहब।'

आपको बता दें कि ईद के दिन सलमान खान और दिशा पाटनी की फिल्म राधे ओटीटी प्लैटफॉर्म जीप्लेक्स पर रिलीज हुई थी। फिल्म को लोगों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है और लोगों को फिल्म खासी पसंद आई है। ऐसे में फिल्म को लेकर नेगेटिव बातें करना सलमान खान एंड टीम को नागवार गुजरा।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/3ul4raY
https://ift.tt/eA8V8J

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म