Rohit Shetty जून में कर सकते हैं Sooryavanshi की रिलीज का ऐलान!!
Sooryavanshi release date will be announced in June: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के जान-माने डायरेक्टर रोहित शेट्टी की अपकमिंग एक्शन एंटरटेनर सूर्यवंशी पिछले डेढ़ साल से अटकी पड़ी है। अक्षय कुमार और कटरीन कैफ स्टारर सूर्यवंशी रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स की अगली फिल्म है, जिस कारण दर्शक इसका इंतजार बेसब्री से कर रहे हैं। रोहित शेट्टी जब भी अपनी फिल्म को रिलीज करने के लिए कमर कसते हैं, देश में कोरोना के मामलों में उछाल आ जाती है। भारत में इन दिनों कोरोना महामारी की दूसरी लहर चल रही है, जिस कारण सभी फिल्म निर्माता परेशान हैं।
अगर रोहित शेट्टी की बात करें तो सुनने में आ रहा है कि वो जून के महीने में यह फैसला लेंगे कि सूर्यवंशी कब रिलीज की जाए ? फिल्म किस मीडियम पर रिलीज होगी, इसका फैसला कोरोना महामारी के हालात देखकर लिया जाएगा। अगर देश में इस महामारी का प्रकोप बढ़ेगा तो मेकर्स फिल्म को ओटीटी पर रिलीज करेंगे और अगर देश में कोरोना मामले कम होते दिखेंगे तो रोहित शेट्टी थिएटर का रुख भी कर सकते हैं।
ऐसा माना जा रहा है कि जून के अंत तक देश के कई हिस्सों में सिनेमाघर दोबारा खुल जाएंगे और जुलाई तक देश के हालात सामान्य हो जाएं, जिसके बाद सूर्यवंशी को थिएटर में रिलीज किया जा सकता है। अब यह रोहित शेट्टी के ऊपर है कि वो किस मीडियम का रुख करेंगे ?
फिल्म सूर्यवंशी में अक्षय कुमार और कटरीना कैफ के साथ-साथ रणवीर सिंह और अजय देवगन भी दिखाई देंगे। ये दोनों स्टार्स सिम्बा और सिंघम बनकर फिल्म में एंट्री मारेंगे और अक्षय कुमार की मदद करेंगे। वैसे आप फिल्म सूर्यवंशी को ओटीटी पर देखना पसंद करेंगे या फिर थिएटर्स में ? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/3fCNKmY
https://ift.tt/eA8V8J
Comments
Post a Comment