Anushka Sharma के भाई Karnesh Sharma की जिंदगी में आई ये हसीना!! जानिए नाम
Karnesh Sharma dating Tripti Dimri: बॉलीवुड अदाकारा अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) अक्सर अपनी लव लाइफ की वजह से चर्चा में रहती हैं। विराट कोहली और उनकी रोमांटिक तस्वीरें इंटरनेट पर चंद मिनटों में वायरल हो जाती हैं। अनुष्का शर्मा इंडस्ट्री की सफल अदाकाराओं में से एक हैं, जिन्हें दर्शक खूब प्यार देते हैं। अनुष्का शर्मा ने कुछ समय पहले ही अपने भाई करणेश शर्मा (Karnesh Sharma) के साथ मिलकर एक प्रोडक्शन हाउस की शुरुआत की है, जो अपने बेहतरीन कंटेंट के लिए जाना जाता है। इस बैनर के तले 'एन.एच. 10' और 'पाताललोक' जैसे प्रोजेक्ट्स का निर्णाण हुआ, जिन्हें लोगों ने खूब पसंद किया।
अनुष्का शर्मा के भाई करणेश पर्दे के पीछे से ही काम करते हैं। करणेश शर्मा इन दिनों एक हसीना संग करीबियों के चलते चर्चा में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो करणेश कोरोना लॉकडाउन के दौरान अदाकारा तृप्ति डिमरी (Tripti Dimri) के करीब आ गए हैं और दोनों स्पेशल रिश्ता शेयर करते हैं।
एक लीडिंग डेली के अनुसार, तृप्ति और करणेश की मुलाकात फिल्म बुलबुल के सेट पर हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच बातों का सिलसिला शुरू हुआ और दोनों करीब आते चले गए। करणेश फिल्म बुलबुल के दौरान सेट पर ही रहते थे और इसी दौरान दोनों के बीच अंडरस्टैंडिंग बढ़ी। एक कॉमन दोस्त ने बताया है कि दोनों को एक-दूसरे से बातें करना और चीजें शेयर करना काफी पसंद है। करणेश और तृप्ति को लेकर जो खबरें सामने आई हैं, उनमें कहीं न कहीं थोड़ी सच्चाई तो है ही, वरना इंडस्ट्री से ऐसी बातें तो सामने नहीं आती।
अगर तृप्ति की बात करें तो उन्होंने साल 2017 में फिल्म पोस्टर बॉयज से बॉलीवुड में कदम रखा था। इसके बाद वो साल 2018 में इम्तियाज अली की 'लैला मजनू' में नजर आईं, जिसमें उनकी अदाकारी की काफी तारीफ हुई। खबरों की मानें तो वो बहुत ही जल्द रणबीर कपूर और अनिल कपूर स्टारर 'एनिमल' में नजर आएंगी।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/3yI3jRT
https://ift.tt/eA8V8J
Comments
Post a Comment