Salman Khan के बाद Mika Singh ने उड़ाईं Kamaal R Khan के दावे की धज्जियां, धमकी देते हुए बोले 'तेरा बाप हूं मैं...'
After Salman Khan, Mika Singh Lash out on Kamaal R Khan: कमाल आर खान (KRK) अपने बयानों की वजह से एक बार फिर से विवादों में आ गए हैं। कुछ समय पहले ही बॉलीवुड दबंग ने सलमान खान (Salman Khan) कमाल आर खान के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज करवाया था। केस दर्ज होने के बाद से ही कमाल आर खान, सलमान खान को तरह तरह की धमकियां दे रहे हैं। इसी बीच कमाल आर खान ने बॉलीवुड सिंगर मीका सिंह (Mika Singh) से भी पंगा ले लिया है।
मीका सिंह ने दावा किया है कि वो 'KRK कुत्ता' नाम का गाना बनाने वाले हैं। मीका सिंह का ये बयान सुनकर कमाल आर खान काफी भड़क गए। जिसके बाद कमाल आर खान ने मीका सिंह को चिरकुट सिंगर बता दिया। ऐसे में भला मीका सिंह भी कहां चुप रहने वालों में से हैं। मीका सिंह ने कमाल आर खान की जमकर क्लास लगा दी है।
अपने एक इंटरव्यू में मीका सिंह ने कहा, 'कमाल आर खान एक गधा है। सलमान खान को बहुत पहले ही कमाल आर खान के खिलाफ केस करना चाहिए था। वो पब्लिसिटी के लिए ये सब कर रहा है। वो लोगों के बारे में पर्सनल कमेंट करता है। कमाल आर खान गाली देने से भी परहेज नहीं करता।'
आगे मीका सिंह ने कहा, 'कमाल आर खान के खिलाफ कोई बात नहीं करता। वो अपनी औकात भूल चुका है। किसी न किसी को तो कमाल आर खान की बोलती बंद करनी ही होगी। मुझे लगता है कि कमाल आर खान को मेरा गाना जरूर पसंद आएगा। मेरा गाना कमाल आर खान को फेमस कर देगा।' इंटरव्यू के बाद मीका सिंह ने सोशल मीडिया पर भी कमाल आर खान की लताड़ लगाई है।
देखें मीका सिंह का ट्वीट-
????? eh sirf Bollywood ch decent famous and soft lokkan nal pange lainda… par Baap nal nahi lega… please mere bete ko bolo mujhe unblock kare please ????????.. I’m not @karanjohar or @anuragkashyap72 … mai iska papa hu.. https://t.co/7Rqc2nNMz6
— King Mika Singh (@MikaSingh) May 29, 2021
अपने लेटेस्ट ट्वीट में मीका सिंह ने खुलासा किया है कि कमाल आर खान ने उनको ब्लॉक कर दिया है। इस बारे में बात करते हुए मीका सिंह ने लिखा, ये बॉलीवुड के सीधे साधे सितारों के साथ ही बदतमीजी कर सकता है। मेरे बेटे से कह दो कि मुझे अनब्लॉक कर दे। मुझे करण जौहर और अनुराग कश्यप समझने की गलती न करे। मैं इसका भी बाप हूं।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/3vDZADg
https://ift.tt/eA8V8J
Comments
Post a Comment