Atlee ने Shah Rukh Khan को सुनाई अपनी फिल्म की कहानी!! Pathan खत्म करते ही शूटिंग होगी शुरू

Shah Rukh Khan to shoot Atlee film soon: बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म पठान (Pathan) में व्यस्त हैं, जिसे यशराज बैनर प्रोड्यूस कर रहा है। शाहरुख खान आखिरी बार साल 2018 में जीरो (Zero) नाम की फिल्म लेकर आए थे, जो अच्छा कारोबार करने में नाकामयाब रही थी। इसके बाद शाहरुख खान ने ब्रेक लेने का फैसला किया और लगभग 2 साल के बाद यशराज बैनर की पठान साइन की। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और जॉन अब्राहम (John Abraham) भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

फिल्म पठान के बाद शाहरुख खान डायरेक्टर एटली (Atlee) के साथ हाथ मिलाएंगे, जो काफी समय से उनके साथ एक फिल्म को लेकर चर्चा में हैं। शाहरुख खान ने बीते दिनों एटली की फिल्म की फाइनल ड्राफ्ट भी सुना है, जो उन्हें पसंद आया है। ऐसा सुनने में आ रहा है कि शाहरुख खान पठान खत्म करते ही एटली की फिल्म शुरू कर देंगे।

एटली और शाहरुख खान की फिल्म की ताजा अपडेट की बात करें तो बॉलीवुड हंगामा ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि जब कोरोना वायरस लॉकडाउन की वजह से मुंबई में सारी चीजें थम गई थीं तब एटली चेन्नई से मुंबई आए थे। इसी दौरान उन्होंने शाहरुख खान से फिल्म की स्क्रिप्ट पर चर्चा की थी। शाहरुख खान को यह स्क्रिप्ट काफी पसंद आई है और वो इसे साल के अंत तक शुरू कर देंगे।

फिल्म पठान की शूटिंग कोरोना वायरस महामारी की वजह से रुकी पड़ी है। कोरोना की वजह से महाराष्ट्र सरकार ने टीवी शोज और फिल्मों की शूटिंग पर रोक लगा दी है। महाराष्ट्र में कोरोना के मामले अचानक से बढ़ गए थे, जिसके बाद राज्य सरकार ने कड़ा कदम उठाते हुए सभी निर्माताओं से शूटिंग बंद करने को कहा था। आदित्य चोपड़ा ने मुंबई में ही फिल्म पठान का बहुत बड़ा सेट बनाया है। कोरोना के मामलों में गिरावट आने के बाद शाहरुख खान इस सेट पर शूटिंग करेंगे।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/34ghwaZ
https://ift.tt/eA8V8J

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म