Randeep Hooda ने Mayawati पर किया दलित विरोधी जोक? सोशल मीडिया पर उठी एक्टर की गिरफ्तारी की मांग
बीते कुछ दिनों में सोशल मीडिया कई सेलेब्रिटीज की गिरफ्तारी की मांग उठी है। इनमें मुनमुन दत्ता (Munmun Dutta) और युविका चौधरी (Yuvika Chaudhary) जैसे स्टार्स शामिल हैं। दोनों ने अपने वीडियो में एक जातिसूचक शब्द का इस्तेमाल किया और इसी कारण सोशल मीडिया पर बवाल हो गया। इसके बाद दोनों ने अपने वीडियो को लेकर माफी मांगी। अब इसी लिस्ट में एक्टर रणदीप हुड्डा (Randeep Hooda) भी शामिल हो गए हैं। शुक्रवार को ट्विटर पर अरेस्ट रणदीप हुड्डा ट्रेंड कर रहा है। क्या है पूरा माजरा? चलिए आपको बताते हैं...
सोशल मीडिया पर रणदीप का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वे उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बहुजन समाजवादी पार्टी (बसपा) सुप्रीमो मायावती का मजाक बनाते नजर आ रहे हैं। वे एक प्रोग्राम में कई महिलाओं के बीच बैठे हैं और मायावती पर एक जोक कर रहे हैं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी शेयर किया जा रहा है और लोग रणदीप हुड्डा को दलित विरोधी कह रहे हैं। सोशल मीडिया पर अरेस्ट रणदीप हुड्डा ट्रेंड हो रहा है और लोग रणदीप की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि रणदीप का जोक ना केवल दलित विरोधी है बल्कि महिला विरोधी भी है। रणदीप के खिलाफ ट्रेंड ट्विटर पर नंबर 1 पर है। इस पूरे मामले पर अभी तक रणदीप की ओर से किसी भी तरह का रिएक्शन नहीं आया है। देखना है कि रणदीप इस पूरे मामले पर क्या कहते हैं?
रणदीप हुड्डा की गिरफ्तारी जरूरी है. बहुत घटिया सोच है. शर्मनाक!#ArresteRandeepHooda
— Dinesh Farmer (@DineshKaushik_) May 28, 2021
रणदीप हुडा के खिलाफ हर हाल में कार्रवाई होनी चाहिए l
उनकी बातों से उनकी निहायत घटिया सोच और नजरिए का पता चलता है #ArresteRandeepHooda
— Mahesh Malviya (@MaheshM59911571) May 28, 2021
रणदीप हुड्डा तो हरियाणा का है। दिवंगत सुषमा स्वराज भी वहीं की नेता थी। उसने सुषमा स्वराज पर कभी जोक क्यों नहीं बोला? दरअसल रणदीप की मानसिकता गंदी है। छोटी सोच का आदमी है। #ArresteRandeepHooda
— Dilip Mandal (@Profdilipmandal) May 27, 2021
बात अगर रणदीप के वर्क फ्रंट की करें तो हाल ही में रणदीप सलमान खान की फिल्म राधे में नजर आए हैं। रणदीप की एक्टिंग को खासी तारीफ भी मिली है। फिल्म में वे एक ड्रग डीलर राणा के रोल में हैं जिसने पूरे शहर में ड्रग फैला दिया है। फिल्म में रणदीप के अलावा सलमान खान, गौतम गुलाटी, दिशा पाटनी और जैकी श्रॉफ जैसे स्टार्स हैं।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/3fSXA38
https://ift.tt/eA8V8J
Comments
Post a Comment