UAE Golden Visa पाने वाले पहले बॉलीवुड एक्टर बने Sanjay Dutt, फूली नहीं समा रहीं बेटी Trishala Dutt

बॉलीवुड के बाबा यानी कि संजय दत्त (Sanjay Dutt) हाल ही में कैंसर से जंग जीतकर लौटे हैं। उनका परिवार अधिकतर वक्त दुबई में ही रहता है। बुधवार को यूएई प्रशासन ने संजय दत्त को एक बड़ा तोहफा दिया है। संजय दत्त को संयुक्त अरब अमीरात का गोल्डन वीजा मिल गया है। ये एक बहुत ही खास किस्म का वीजा होता है जिसके होल्डर को यूएई में 10 साल तक रहने का अधिकार मिल जाता है। यह वीजा पाने वाले संजय दत्त पहले एक्टर बन गए हैं।

वीजा मिलने पर संजय दत्त खासे खुश हैं। संजय दत्त ने दो तस्वीरें शेयर कर अपनी खुशी व्यक्त की और यूएई प्रशासन का आभार जताया। संजय दत्त ने अपने पोस्ट में लिखा, 'जनरल डायरेक्ट्रेट ऑफ रेजिडेंसी एंड फॉरेनर्स अफेयर्स (जीडीआरएफए) के मेजर जनरल मोहम्मद अल मारी और डायरेक्टर जनरल की मौजूदगी में गोल्डन वीजा पाकर गर्व महसूस कर रहा हूं। इस सम्मान के लिए यूएई सरकार का भी शुक्रिया। सपोर्ट करने के लिए फ्लाई दुबई के सीओओ हमाद अबदुल्ला का भी धन्यवाद।' देखिए संजय दत्त का पोस्ट...

संजय दत्त के इस पोस्ट पर कई लोगों ने कमेंट किया है। उनकी बेटी त्रिशाला दत्त ने लिखा कि पापा आप शानदार लग रहे हैं। बता दें कि यूएई का गोल्डन वीजा अपने आप में खास होता है। यह एक लंबी अवधि का वीजा है। पहले यह वीजा केवल बिजनसमैन और इन्वेस्‍टर्स को दिया जाता था। बाद में नियमों में बदलाव कर अब यह वीजा पीएचडी डिग्री धारक, डॉक्टर्स, इंजीनियर्स, वैज्ञानिकों, आविष्कारक, आर्टिस्ट और आंत्रप्रन्योर्स को भी दिया जाने लगा है। अगर बात संजय दत्त के वर्क फ्रंट की करें तो जल्द ही संजय दत्त केजीएफ 2 और शमशेरा जैसी फिल्मों में नजर आने वाले हैं। केजीएफ 2 में संजय दत्त अधीरा के किरदार में दिखेंगे तो वहीं शमशेरा में वे रणबीर कपूर के साथ नजर आएंगे।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/3yJU9UY
https://ift.tt/eA8V8J

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म