डायरेक्टर Anurag Kashyap की हुई Angioplasty, हार्ट में ब्लॉकेज के कारण उठा था सीने में दर्द

बॉलीवुड डायरेक्टर और फिल्म मेकर अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap) की एंजियोप्लास्टी हुई है। उन्हें सीने में दर्द की शिकायत थी। डॉक्टर्स ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि अनुराग के हार्ट में ब्लॉकेज है। डॉक्टर्स ने उनकी सर्जरी की है। फिलहाल अनुराग कश्यप की तबीयत ठीक है और वे बेड रेस्ट पर हैं। 48 साल के डायरेक्टर अनुराग कश्यप के प्रवक्ता ने इस बात की पुष्टि की है।

प्रवक्ता ने जानकारी दी है कि अनुराग की एंजियोप्लास्टी मुंबई में ही हुई है। फिलहाल उनकी हालत में सुधार है। पिछले हफ्ते अनुराग के सीने में दर्द की शिकायत उठी। इसके बाद वे चेकअप के लिए डॉक्टर्स के पास पहुंचे। डॉक्टर्स ने तुरंत अनुराग कश्यप की एंजियोग्राफी की और बताया कि उनके हार्ट में कई ब्लॉकेज हैं। ऐसे में अनुराग की तत्काल सर्जरी की गई। अब वे बेड रेस्ट पर हैं और एक-दो हफ्ते में फिर से काम पर लौट सकेंगे। हाल ही में अनुराग कश्यप की पूर्व पत्नी आरती की मां कृष्णा बजाज का निधन हो गया था। इसकी जानकारी खुद अनुराग ने ट्वीट कर दी थी।

नवंबर 2020 में अनुराग कश्‍यप की बेटी अलाया कश्‍यप भी कोरोना पॉजिटिव हो गई थीं। इसके अलावा अनुराग उस वक्त चर्चा में आए थे जब उनके घर पर इनकम टैक्स की रेड हुई थी। आयकर विभाग ने अनुराग कश्यप के घर पर छापा मारा था और साथ ही एक्ट्रेस तापसी पन्नू के घर पर भी छापेमारी की थी। डिपार्टमेंट ने कई घंटों तक अनुराग से पूछताछ की थी। इससे पहले एक्ट्रेस पायल घोष ने अनुराग के खिलाफ यौन शोषण का आरोप लगाया था। उस वक्त अनुराग को कई स्टार्स का साथ मिला था। अनुराग के वर्क फ्रंट की बात करें तो उनकी हालिया फिल्म एके vs एके ने लोगों से काफी प्यार कमाया। अब वे तापसी पन्नू के साथ 'दोबारा' फिल्म पर काम कर रहे हैं।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/3vryhf3
https://ift.tt/eA8V8J

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म