Exclusive: Tauktae Cyclone से Maidaan के मेकर्स को क्या वाकई हुआ करोड़ों का नुकसान? जानें सच्चाई

Maidaan makers lost money because of Cyclone Tauktae: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के सिंघम अजय देवगन (Ajay Devgn) की अपकमिंग फिल्म मैदान (Maidaan) का सेट ताउते साइक्लोन की वजह से तहत-नहस हो गया है। इस साइक्लोन ने कई फिल्मों के सेट उजाड़ दिए हैं और मैदान के सेट पर भी ताउते आग बनकर बरसा है। यह दूसरी बार है जब फिल्म मैदान का सेट उजड़ा है। बीते साल कोरोना वायरस की शुरुआत के समय मेकर्स को मैदान का सेट तोड़ना पड़ा था। ट्रेड रिपोर्ट्स की मानें तो मैदान का सेट दो बार टूटने के वजह से निर्माता बोनी कपूर को करोड़ों का नुकसान हुआ है। फिल्म का बजट काफी ज्यादा है, ऐसे में बोनी कपूर भारी नुकसान से प्रभावित होकर मैदान के बजट में कटौती कर सकते हैं।

बॉलीवुड लाइफ ने जब मीडिया में छायी खबरों के बारे में ट्रेड एक्सपर्ट अक्षय राठी से बात की तो उन्होंने बताया कि बोनी कपूर को नुकसान हुआ है, इसमें दोराय नहीं है लेकिन वो जानते हैं कि ऐसे नुकसानों को कैसे हैंडिल करना है। अक्षय राठी के अनुसार, ‘मुझे उम्मीद है कि इस नुकसान पर काबू पाने के कई रास्ते होंगे। बोनी जी एक एक्सपीरियंस्ड प्रोड्यूसर हैं, जो सभी चीजों को बैलेंस करना जानते हैं। वो अपनी तरफ से फिल्म को बेहतरीन तरीके से बनाएंगे और इस बात का ख्यार रखेंगे कि सभी को फायदा हो। फिल्म की रिलीज डेट और बाकी चीजों का इसकी कमाई पर असर पड़ेगा, बोनी जी ये सारे फैसले बहुत ध्यान से लेंगे।’

फिल्म के लिए मेकर्स कई सारे जूनियर आर्टिस्ट विदेश से बुलाएंगे। ये सभी भारतीय टीम के साथ मैच खेलते दिखाई देंगे। मेकर्स का बहुत सारा पैसा इन्हीं पर खर्च होगा। मेकर्स इन जूनियर आर्टिस्ट को कब शूटिंग के लिए बुलाएंगे, यह देखना दिलचस्प रहेगा। फिल्म मैदान में अजय देवगन फुलबॉल के कोच की भूमिका में दिखाई देंगे।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/2RGNGd4
https://ift.tt/eA8V8J

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म