Hrithik Roshan ने Saba Azad के लिए इंस्टाग्राम पर खुल्लम खुल्ला कही ये बात, रिलेशनशिप हुआ पक्का?

Hrithik Roshan post for Saba Azad: ऋतिक रोशन और सबा आजाद पिछले काफी समय से सुर्खियों में बने हुए हैं। दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं लेकिन ये बात खुलकर दोनों में से कोई भी नहीं बोल रहा है। हाल ही में सबा आजाद ऋतिक रोशन के घर पर उनके परिवार के साथ देखी गई थीं। पूरे परिवार की सबा आजाद के साथ फोटो काफी वायरल हुई थी। अब ऋतिक रोशन भी खुलकर सबा आजाद के बारे में अपनी फीलिंग जताने लगे हैं। दरअसल उन्होंने इंस्टाग्राम की स्टोरी में सबा आजाद की फोटो पोस्ट की है जिससे फैंस काफी एक्साइटेड हो गए हैं।

ऋतिक की इंस्टा स्टोरी में सबा के साथ नसीरुद्दीन शाह के बेटे इमाद शाह नजर आ रहे हैं। इमाद सबा के एक्स बॉयफ्रेंड भी हैं। दोनों अभी भी साथ में अपने बैंड के लिए परफोर्म करते हैं। जब दोनों शुक्रवार को पुणे में परफोर्म करने के लिए जा रहे थे, तो उससे पहले ऋतिक ने दोनों के लिए खासतौर से सबा के लिए अपनी शुभकामनाएं भेजी थीं। ऋतिक ने लिखा था, ''किल इट यू गाएज।''

ऋतिक रोशन और सबा आजाद उस वक्त सुर्खियों में आ गए थे, जब हाल ही में दोनों एक रेस्टोरेंट के बार हाथों में हाथ डाले नजर आए थे। इसके बाद तो दोनों फिर साथ में नजर आए थे।

दोनों के वर्कफ्रंट की बात करें तो सबा हाल ही में रॉकेट बॉएज नाम की वेब सीरीज में नजर आई थीं। इसमें उन्होंने एक पारसी लड़की और होमी जे भाभी की गर्लफ्रेंड का रोल किया था। वहीं ऋतिक रोशन विक्रम वेधा को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इसके बाद वो दीपिका पादुकोण के साथ एक्शन फिल्म फाइटर में नजर आएंगे। इतना ही नहीं वो कृष 4 और वॉर 2 की तैयारियों में भी जुटे हैं।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/sloNSvX
https://ift.tt/1lc2YD8

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म