Entertainment News of The Day: तमिलरॉकर्स ने लीक की आलिया भट्ट स्टारर ‘Gangubai Kathiawadi’, सदगुरू के आश्रम पहुंचीं Mouni Roy

Entertainment News Of The Day 25th Feb 2022: एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से 25 फरवरी के दिन सुबह से कई खबरें सुर्खियों में रहीं। आज के दिन आलिया भट्ट की फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है और रिलीज के कुछ घंटों बाद तमिलरॉकर्स ने फिल्म को ऑनलाइन लीक कर दिया। वहीं दूसरी ओर मौनी रॉय अपने पति पति सूरज नांबियार के साथ सद्गुरू के आश्रम जा पहुंची हैं। तो आइए दिनभर की ऐसी ही 5 बड़ी खबरों पर नजर डालें।

जूनियर एनटीआर संग जाह्नवी कपूर की फिल्म पर बोनी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
बीते कई दिनों से लगातार ऐसी खबरें आ रही थीं कि जाह्नवी कपूर जल्द ही साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर के साथ उनकी अगली फिल्म में दिखाई देंगी। ऐसे में मीडिया से बात करते हुए अदाकारा के पिता बोनी कपूर ने इन सभी खबरों को महज एक अफवाह बताया है। फिल्म निर्माता ने क्लियर कर दिया है कि जाह्नवी कपूर जूनियर एनटीआर की फिल्म का हिस्सा नहीं हैं।

तमिलरॉकर्स ने लीक की आलिया भट्ट की फिल्म 'गूबाई काठियावाड़ी'
आलिया भट्ट की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी 25 फरवरी को थियेटर्स में रिलीज हो गई है। संजय लीला भंसाली की फिल्म को तगड़ा झटका लगा है। दरअसल ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ को तमिलरॉकर्स ने ऑनलाइन लीक कर दिया है। फिल्म के लीक होने से ऑनलाइन लीक होने से इसके बिजनेस पर काफी असर पड़ने वाला है।

पति सूरज नांबियार के साथ सदगुरू के आश्रम पहुंची मौनी रॉय

टीवी एक्ट्रेस मौनी रॉय इन दिनों पति सूरज नांबियार के साथ शादीशुदा लाइफ एन्जॉय कर रही हैं। एक्ट्रेस की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई, जिनमें मौनी रॉय अपने पति के साथ सदगुरु के आश्रम में घूमती नजर आ रही हैं। मौनी रॉय शादी के बाद सदगुरु के आश्रम जाकर उनका आशीर्वाद भी लेती नजर आईं।

अनुभव सिन्हा के साथ तापसी पन्नू ने फिर मिलाया हाथ

अनुभव सिन्हा के निर्देशन बनीं फिल्म ‘मुल्क’ और ‘थप्पड़’ जैसी फिल्मों में तापसी पन्नू नजर आ चुकी हैं। इन दो फिल्मों के बाद तापसी पन्नू एक बार फिर अनुभव सिन्हा के साथ काम करने के लिए तैयार हैं। लेकिन तापसी की फिल्म को अनुभव नहीं बल्कि सुधीर मिश्रा डायरेक्टर करेंगे। जबकि अनुभव फिल्म के प्रेजेंटर होंगे।

फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर की वेडिंग पार्टी में मलाइका अरोड़ा ने ढाया कहर

गुरुवार की रात मलाइका अरोड़ा को बॉलीवुड के न्यूली मैरिड कपल फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर की वेडिंग पार्टी में देखा गया। इस पार्टी में मलाइका अरोड़ा ब्लैक कलर की रिवीलिंग ड्रेस में दिखाई दीं। एक्ट्रेस का हॉट अंदाज देख फैंस उनकी सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ कर रहे हैं।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/0h98N7T
https://ift.tt/nVY50um

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म