Nawazuddin Siddiqui को याद आए स्ट्रगल वाले दिन, कहा- आज जितना बड़ा मेरा बाथरूम है, कभी उतना मेरा घर हुआ करता था
Nawazuddin Siddiqui Mumbai bungalow: बॉलीवुड इंडस्ट्री में नवाजुद्दीन सिद्दीकी (Nawazuddin Siddiqui ) ने अपनी खास पहचान बनाई है। उनको ये पहचान उनकी बेहतरीन एक्टिंग के कारण मिली है। उन्होंने सिनेमा की दुनिया तक पहुंचने के लिए काफी संघर्ष किया और आज वह किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने अपने शुरुआती दिनों में काफी गरीबी देखी है लेकिन आज उनके पास मुंबई में अपना खुद का बंगला है। वह अपने घर में पिछले दिनों ही शिफ्ट हुए हैं और उनके इस घर को बनने में तीन साल से ज्यादा का समय लगा है।
नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने बॉम्बे टाइम्स के साथ इंटरव्यू में कहा, 'आज जितना बड़ा मेरा पर्सनल बाथरूम है, उतना मेरा घर हुआ करता था। जब मैं मुंबई आया तो मैं बहुत छोटी जगहों पर रुका, जिन्हें मैं चार और स्ट्रगलिंग एक्टर्स के साथ शेयर करता था। वो कमरा इतना छोटा था कि अगर मैं दरवाजा खोलूं तो किसी के पैरों में लग जाता था क्योंकि हम सब जमीन पर बिस्तर लगाकर सोया करते थे। धीरे-धीरे मैंने तीन लोगों के साथ कमरा शेयर करना शुरू कर दिया फिर दो लोगों के साथ और साल 2005 में मैंने अकेले रहना शुरू किया।'
नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने अपने पिता के नाम पर अपने बंगले का नाम नवाब रखा है। वह चाहते थे कि उनके पिता मुंबई में उनका बड़ा सा घर देखें लेकिन ऐसा नहीं हुआ। नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने कहा, 'उनका मन मुंबई के घर में नहीं लगता था। इसलिए मेरे दिमाग में हमेशा ये बात रहती थी कि मैं एक दिन मुंबई में उनके लिए बड़ा सा घर लूंगा लेकिन वो इससे पहले ही गुजर गए। काश मेरे पापा मेरा बंगला देख पाते।'
बताते चलें कि नवाजुद्दीन सिद्दीकी का ये बड़ा सा बंगला वर्सोवा में लिया है। बताया जाता है कि उनके बंगले का डिजाइन उनके उत्तर प्रदेश में होम टाउन बुढ़ाना के घर से लिया गया है। नवाजुद्दीन सिद्दकी की बंगले और उसके आसपास बाहरी स्थानों पर पेड़ों के साथ वाइट कलर से पेंट किया गया है।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/wuLTPlo
https://ift.tt/dpFKZGa
Comments
Post a Comment