Exclusive: Ranbir Kapoor अपनी ही फिल्म Animal को नहीं दे रहे भाव, मेकर्स हुए परेशान!

Ranbir Kapoor delays film Animal: रणबीर कपूर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म में ब्रह्मास्त्र में बिजी हैं। इतना की वो अब अपनी दूसरी फिल्मों को भी डेट नहीं दे पा रहे हैं। उनमें से एक हैं एनिमल। पिछले साल की शुरुआत के साथ ही इस फिल्म का ऐलान हुआ था लेकिन अब तक फिल्म की शूटिंग शुरू नहीं हो पाई है। बॉलीवुड लाइफ को इंडस्ट्री के एक सोर्स ने बताया, ''रणबीर अपनी आने वाली फिल्म को डेट नहीं दे पा रहे हैं। और उनकी देरी के कारण अभी तक फिल्म की शूटिंग शुरू नहीं हो पाई है। फिल्म के अन्य स्टार कास्ट भी रणबीर की तारीखों का इंतजार कर रहे हैं ताकि वो भी शूटिंग शुरू कर सकें। और एक बार रणबीर अपनी डेट्स दे देंगे तो शूटिंग शुरू हो जाएगी जो ज्यादातर विदेश में होगी। मेकर्स विदेश में शूट करने के लिए काफी उत्सुक हैं, हालांकि, उन्होंने अभी तक कंट्री फाइनल नहीं हुई है। लेकिन निर्माता बुडापेस्ट के लिए उत्सुक हैं, हालांकि, इसे अभी तक अंतिम रूप नहीं दिया गया है।"

सोर्स ने आगे बताया, ''एनिमल रणबीर के करियर की सर्वश्रेष्ठ फिल्मों में से एक होगी क्योंकि अभिनेता अपने पहले कभी नहीं देखे गए अवतार को दिखाएंगे और मुझे यकीन है कि दर्शक उनके प्रदर्शन पर खुश होंगे। एनिमल में बॉबी देओल भी महत्वपूर्ण भूमिका में हैं और वह इस बार फिर से अपने दर्शकों को प्रभावित करेंगे।"

रणबीर और बॉबी के अलावा फिल्म में परिणीति चोपड़ा और अनिल कपूर भी अहम रोल मे हैं। फिल्म अगले साल 2023 में रिलीज होगी। इसे कबीर सिंह के डायरेक्टर संदीप वांगा डायरेक्ट करेंगे। फिल्म का एक अनाउंसमेंट वीडियो आ चुका था जिसमें रणबीर की आवाज थी और उसे देखकर लग रहा था कि इसमें एक पिता और उसके बेटे के बीच खराब रिलेशन दिखाएं जाएंगे जो भयंकर रूप ले लेता है।

 



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/yIK03w4
https://ift.tt/O01TwSq

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म