Kangana Ranaut ने Alia Bhatt और Gangubai Kathiawadi पर साधा निशाना, कहा- इस शुक्रवार 200 करोड़ रुपये हो जाएंगे राख
Kangana Ranaut On Alia Bhatt Film Gangubai Kathiawadi: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) आए दिन अपने बेबाक बयानों को लेकर चर्चा में रहती हैं। वह बॉलीवुड इंडस्ट्री और तमाम सिलेब्स पर जमकर निशाना साधती हैं। अब कंगना रनौत ने एक बार फिर आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और उनकी फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' (Gangubai Kathiawadi) को लेकर बोला है। हालांकि, उन्होंने आलिया भट्ट का नाम नहीं लिया है। पोस्ट पढ़कर अंदाजा लगा सकते हैं कि वह उन्ही को लेकर बोल रही हैं। कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर अपनी बात कही है।
कंगना रनौत ने रविवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट स्टोरी पर पोस्ट शेयर की है। इसमें उन्होंने लिखा है, 'इस शुक्रवार को 200 करोड़ रुपये बॉक्स ऑफिस पर जलकर राख बन जाएंगे। पापा (मूवी माफिया डैडी) की परी (ब्रिटिश पासपोर्ट वाली) क्योंकि पापा ये साबित करना चाहते हैं कि रॉम कॉम बिंबो एक्टिंग कर सकती है। इस फिल्म की कास्टिंग सबसे बड़ी कमी है। ये नहीं सुधरेंगे इसलिए इसमें कोई हैरानी की बात नहीं है कि स्क्रीन अब हॉलीवुड और साउथ की तरफ जा रहा है। बॉलीवुड किस्मत तक तक खराब है जब तक मूवी माफिया पॉवर में हैं।'
कंगना रनौत ने आगे लिखा, 'बॉलीवुड माफिया डैडी पापा जिन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में वर्क कल्चर को अकेले ही बर्बाद कर दिया। उन्होंने कई बड़े डायरेक्टर्स के साथ इमोशनली जोड़-तोड़ किया है और उनके सिनेमा टैलेंट पर अपने प्रोडक्ट्स को थोपा है, इसकी रिलीज के बाद एक और उदाहरण सामने आएगा। लोगों को उनको एंटरटेन बंद करने की आवश्यकता है, इस शुक्रवार रिलीज में एक बड़ा हीरो और सबसे बड़ा डायरेक्टर भी उनके जोड़-तोड़ का नया शिकार है।'
कंगना रनौत ने भले ही अपने पोस्ट में आलिया भट्ट और उनकी फिल्म 'गूबाई काठियावाड़ी' का जिक्र नहीं किया है लेकिन उनका साफ-साफ निशाना उन्हीं पर था। बताते चलें कि आलिया भट्ट की फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' इस शुक्रवार यानी 25 फरवरी को रिलीज होगी। इस फिल्म का डायरेक्श संजय लीला भंसाली ने किया है। ये फिल्म कमाठीपुरा और गंगूबाई पर बेस्ड है।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/d7CmSsy
https://ift.tt/T7YRZJX


Comments
Post a Comment