तो क्या प्रेग्नेंट हैं Shibani Dandekar? Farhan Akhtar संग वायरल हुईं लेटेस्ट फोटोज देख फैंस ने पूछे सवाल

Is Shibani Dandekar pregnant: एक्टर और मॉडल शिबानी दांडेकर ने हाल ही में अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) संग ग्रैंड शादी की है। बॉलीवुड फिल्म स्टार और एक्टर-प्रोड्यूसर फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर (Shibani Dandekar) की ये शादी की तस्वीरें इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। शादी के बाद ये कपल शादी की अनसीन तस्वीरें शेयर कर फैंस के साथ अपनी जिंदगी के सबसे बड़े दिन की यादों को साझा कर रहे हैं। हाल ही में एक्टर और मॉडल शिबानी दांडेकर ने प्री-वेडिंग बैश की कुछ बेहद ग्लैमरस तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में अदाकारा ने बेहद खूबसूरत गोल्डल सीक्वन वर्क वाली शॉर्ट स्कर्ट ड्रेस पहनी हुई है। साथ ही फिल्म स्टार फरहान अख्तर व्हाइट सूट में बेहद डैशिंग नजर आ रहे हैं।

सामने आईं इन लेटेस्ट फोटोज में फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर परफेक्ट कपल की तरह पोज देते हुए दिख रहे हैं। हालांकि इन तस्वीरों में अदाकारा का पोज कुछ ऐसा है जिसे देख फैंस उनकी प्रेग्नेंसी को लेकर कयास लगाने लगे हैं। फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर की इन तस्वीरों पर कुछ इंटरनेट यूजर्स ने कमेंट कर पूछा, 'क्या आप प्रेग्नेंट हो' फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर की ये तस्वीरें आप यहां देख सकते हैं।

इंटनेट यूजर्स ने लगाए प्रेग्नेंसी के कयास

इन तस्वीरों पर कमेंट कर इंटरनेट यूजर्स कयास लगा रहे हैं कि अदाकारा शिबानी दांडेकर प्रेग्नेंट है। इन कमेंट्स को आप यहां देख सकते हैं।

फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर ने की चट मंगनी-पट शादी

फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर लंबे वक्त से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। इनकी शादी का फैंस को भी काफी लंबे वक्त से इंतजार था। हालांकि हमेशा ही ये कपल शादी की खबरों का खंडन करता रहा था। कुछ वक्त पहले ही फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर की शादी की खबरें सामने आईं। जिसके बाद इस स्टार कपल ने बेहद करीबी दोस्तों और परिवार के बीच शादी करने का फैसला किया। फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर ने क्रिश्चियन रीति-रिवाज और कोर्ट मैरिज के जरिए एक दूसरे को पति-पत्नी के रूप में स्वीकार किया है।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/9ohIbJV
https://ift.tt/vKexS2u

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म