Sanjay Dutt और Raveena Tandon करवाएंगे Parth Samthaan की 'घुड़चढ़ी', शूटिंग शुरू!

Sanjay Dutt, Raveena Tandon & Parth Samthaan in Ghudchadi: संजय दत्त और रवीना टंडन करीब दो दशकों बाद किसी फिल्म में एक साथ नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ टीवी स्टार पार्थ समथान भी होंगे। पार्थ समथान इस फिल्म से अपना डेब्यू कर रहे हैं। इनके अलावा फिल्म में खुशाली कुमार भी लीड रोल में दिखाई देंगी। मेकर्स ने फिल्म का एक छोटा सा अनाउंसमेंट टीजर निकाला है। फिल्म का नाम घुड़चढ़ी है और ये एक रोमेंटिक कॉमेडी फिल्म होने वाली है। इसे बिनॉय गांधी डायरेक्ट करेंगे जो कि इस फिल्म से अपना डायरेक्शन में कदम रख रहे हैं। फिल्म की शूटिंग शुरू हो गई है हालांकि इसकी रिलीज डेट अभी सामने नहीं आई है।

पार्थ समथान का डेब्यू
पार्थ समथान का बॉलीवुड जरूर हो रहा है लेकिन इससे पहले वो टीवी की दुनिया से निकलकर म्यूजिक वीडियो और वेब सीरीज की दुनिया में कदम रख चुके हैं। नीति टेलर के साथ भी उनकी फिल्म आने की चर्चा है।

केजीएफ 2 के बाद फिर साथ दिखेंगे रवीना टंडन और संजय दत्त
रवीना टंडन और संजय दत्त घुड़चढ़ी से पहले फिल्म केजीएफ 2 में नजर आएंगे। हालांकि केजीएफ में दोनों का कोई साथ में रोल नहीं है और न ही उन दोनों की शूटिंग एक साथ हुई थी। सजंय दत्त एक विलेन बने हैं तो रवीना टंडन केजीएफ 2 में प्रधानमंत्री का रोल कर रही हैं। दोनों करीब दो दशक बाद साथ काम कर रहे हैं। 90 के दशक में संजय दत्त और रवीना टंडन ने फिल्म क्षत्रिय, विजेता और आतिश जैसी फिल्मों में साथ में काम किया था।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/4gc5ze6
https://ift.tt/rNcn8gf

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म