Isha Koppikar झेल चुकी हैं कास्टिंग काउच का दर्द !! बोलीं ‘मैंने एक्टर से अकेले में मिलने के लिए...’
Isha Koppikar on Casting Couch: बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई अदाकराएं ऐसी हैं, जो कास्टिंग काउच का शिकार हुई हैं। कुछ ने इस बारे में सबके सामने आकर खुलकर बात की, तो वहीं कई ने इस बारे में चुप्पी बनाए रखी। ऐसे में अब बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी-मानी अदाकारा ईशा कोप्पिकर (Isha Koppikar) ने भी कास्टिंग काउच को लेकर बड़ा खुलासा किया है। एक्ट्रेस ने बाते कि उन्हें फिल्म से केवल इसलिए बाहर कर दिया था क्योंकि एक्ट्रेस ने अभिनेता से अकेले में मिलने से साफ इनकार कर दिया था।
ईशा कोप्पिकर ने ‘कृष्णा कॉटेज’, ‘एक विवाह ऐसा भी’, ‘डी’ और ‘डॉन’ जैसी कई फिल्मों में काम किया। एक्ट्रेस वापसी करने के लिए पूरी तरह तैयार है और इस साल रिलीज होने कुछ प्रोजेक्ट्स में वो दिखाई देंगी। जुलाई 2014 में अपनी बेटी रियाना के जन्म के बाद ईशा ने इंडस्ट्री से ब्रेक ले लिया था। हालांकि बॉम्बे टाइम्स के साथ इंटरव्यू ईशा ने कास्टिंग काउच का सामना करने के बारे में बड़ा खुलासा किया।
न्यूज पोर्टल से बात करते हुए ईशा ने कहा, ‘2000 के मिड में मुझे एक फेमस निर्माता ने बुलाया था, जिसने कहा था कि आपको एक्टर्स की गुड बुक्स में रहना होगा। मुझे नहीं पता था कि उसका क्या मतलब था। इसलिए मैंने एक्टर को फोन किया, जिसने मुझे अकेले में मिलने के लिए कहा था। मैंने निर्माता को फोन किया और कहा कि मैं यहां अपने टैलेंट और लुक के कारण हूं और अगर इससे मुझे अच्छा काम मिल सकता है, तो ये मेरे लिए अच्छा होगा। इसके बाद मुझे फिल्म से बाहर कर दिया गया।‘
एक्ट्रेस ने यह भी पुष्टि की कि एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में भाई-भतीजावाद मौजूद हैं और कहा कि उन्हें रोल्स के लिए समझौता करना पड़ा रहा था, जो उन्होंने नहीं किया। इस वजह से ईशा ने कई प्रोजेक्ट्स को छोड़ दिया था।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/S7CvsmY
https://ift.tt/40wLbrD
Comments
Post a Comment