Abhishek Bachchan ने की साउथ फिल्म की तारीफ, KRK के ट्रोल करने पर एक्टर ने दिया करारा जवाब
Kamaal R Khan VS Abhishek Bachchan: फिल्म क्रिटिक कमाल आर खान (Kamaal R Khan) बॉलीवुड स्टार्स को अपने निशाने पर लेते रहते हैं। अब उन्होंने अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) को ट्रोल करने की कोशिश की। इसके बाद अभिषेक बच्चन ने उन्हें करारा जवाब दिया है। दरअसल, केआरके ने अभिषेक बच्चन को लेकर बॉलीवुड अच्छी फिल्में नहीं बनाता है। इस पर अभिषेक बच्चन ने उन्हें उनके अंदाज में जवाब दे दिया।
अभिषेक बच्चन ने साउथ की फिल्म वाशी की तारीफ की। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, 'मलयालम फिल्म इंडस्ट्री से एक और अच्छी मूवी आ रही है। पुरी कास्ट और क्रू को गुडलक।' अभिषेक बच्चन के इस ट्वीट पर कमाल खान ने रिप्लाई करते हुए लिखा, 'भाई कभी आप बॉलीवुड वाले भी कोई अच्छी फिल्म बना देना।' कमाल खान को जवाब देते हुए अभिषेक बच्चन ने लिखा, 'प्रयास करेंगे। आपने बनाई थी ना देशद्रोही।'
Prayaas karenge. Aapne banai thi na….. deshdrohi.
— Abhishek ???????? (@juniorbachchan) February 19, 2022
कमाल आर खान ने अभिषेक बच्चन को जवाब देते हुए लिखा, 'हा हा हा मेरी फिल्म के बजट (डेढ़ करोड़) से ज्यादा तो आप लोगों के मेकअप मैन का बजट होता है। दूसरी फिल्म आप बॉलीवुड वालों ने बनाने नहीं दी। नहीं तो ब्लॉकबस्टर भी बना कर दिखा देता।' इस पर अभिषेक बच्चन ने लिखा, 'चलिए, आप भी कोशिश कीजिए। आशा करते हैं कि इस संघर्ष में आप सफल हो।'
वर्क फ्रंट की बात करें तो अभिषेक बच्चन आखिरी बार फिल्म 'बॉब बिश्वास' में चित्रांगदा सिंह नजर आए थे। अब अभिषेक बच्चन फिल्म 'दसवीं' में निमरत कौर और यामी गौतम के साथ काम करते दिखाई देंगे।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/K4RtuNc
https://ift.tt/flKj1eg
Comments
Post a Comment