Project K में साथ नजर आएंगे 'शंहशाह' और 'बहुबली', बिग बी ने ट्वीट कर दी जानकारी

बालीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) और साउथ के सुपरस्टार प्रभास (Prabhas) दोनों जल्द साथ में नजर आने वाले हैं। आपको बता दें कि दोनों इन दिनों साथ में शूटिंग कर रहे हैं। इस बात की जानकारी खुद अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया के जरिए दी है। कुछ दिनों पहले ही शूटिंग के बाद बिग बी (Big B) और प्रभास (Prabhas) दोनों ने सोशल मीडिया (Social Media) पर एक-दूसरे की जमकर तारीफ की। दोनों के सोशल मीडिया पोस्ट जमकर वायरल हो रहे है वायरल हो रहे हैं

अमिताभ बच्चन ने की 'बाहुबली' की तारीफ

बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) सोशल मीडिया पर कितना एक्टिव इस बात को सबको पता होगा। वो रोज कुछ न कुछ ट्वीट करते रहते है। इसी कड़ी में उन्होंने एक ट्वीट किया जिसमें उन्होंने प्रभास की जमकर तारीफ की है। उन्होंने लिखा, ‘पहला दिन… पहला शॉट… ‘बाहुबली’ प्रभास के साथ पहली फिल्म… और उनकी कंपनी के औरा में होने यह एक सम्मान है,उनकी प्रतिभा और उनकी अत्यधिक विनम्रता .. सीखने के लिए आत्मसात.. !!’

प्रभास ने लिखा सपना हुआ पूरा
गौरतलब है कि प्रभास ने इंस्टाग्राम पर अमिताभ की एक पुरानी फोटो के साथ एक पोस्ट शेयर किया था। जिसमें उन्होंने लिखा- ‘ये मेरे लिए एक सपने के सच होने जैसा है। लेजेंडरी अमिताभ बच्चन सर के साथ आज ‘प्रोजेक्ट के’ का पहला शॉट पूरा किया!’

 

सबसे महंगी फिल्मों में से एक Project K

Project K फिल्म की घोषणा पिछले की साल गई थी। ये एक साइंस फिक्शन फिल्म है। इस फिल्म को भारत में बनने वाली सबसे महंगी फिल्मों में से एक बताया जा रहा है। जैसा कि आपको पता होगा कि इस फिल्म के पहले चरण की शूटिंग पिछले साल दिसंबर में हैदराबाद में हुई थी। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन और प्रभास के साथ एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण भी लीड रोल में हैं।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/hC16cUg
https://ift.tt/FXHnecp

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म