Aryan Khan पिता की तरह नहीं बनेंगे एक्टर! Shahrukh Khan के बेटे ने चुन लिया अपना करियर
Shahrukh Khan Son Aryan Khan Bollywood Debut: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान (Shahrukh Khan) के बेटे आर्यन खान (Aryan Khan) अपने बी-टाउन डेब्यू की तैयारी में हैं। लेकिन वह एक्टिंग नहीं करेंगे बल्कि कैमरे के पीछे से काम करेंगे। आर्यन खान ने साल 2020 में साउदर्न कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट किया है। उन्होंने उन्होंने फाइन आर्ट्स, सिनेमैटिक आर्ट्स, फिल्म और टेलीविजन प्रोडक्शन में बैचलर डिग्री ली है। अब वह अपनी पढ़ाई को काम पर लगाने के लिए तैयार हैं।
आर्यन खान कैमरे के सामने अपना टैलेंट नहीं दिखाएंगे बल्कि ओटीटी प्लेटफॉर्म और फीचर फिल्म के लिए राइटिंग करेंगे। 'पिंकविला' की रिपोर्ट के मुताबिक, आर्यन खान कथित तोर पर एक वेब सीरीज के लिए एक ओटीटी प्लेटफॉर्म के साथ बातचीत कर रहे हैं। इसके साथ ही वह फीचर फिल्म पर भी काम कर रहे हैं जिसको शाहरुख खान की रेड चिलीज एंटरटेनमेंट द्वारा प्रोड्यूस किया जाएगा।
अगर सब कुछ सही रहा तो आर्यन खान की ओटीटी सीरीज इस साल फ्लोर पर जा सकती है। वेब सीरीज कथित तौर पर एक कट्टर फैन की कहानी बताएगी। आर्यन खान इस प्रोजेक्ट पर अपने को-राइटर बिलाल सिद्दीकी के साथ काम कर रहे हैं।
वहीं, शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान की बात की जाए तो कई रिपोर्ट्स में बताया गया है कि वह फिल्म डेब्यू करने जा रही हैं। बताया जा रहा है कि जोया अख्तर इंटरनैशनल कॉमिक बुक 'आर्ची' के इंडियन अडॉप्शन पर अगली फिल्म बनाने जा रही हैं। फिल्म में सुहाना खान, अगस्त्य नंदा और खुशी कपूर भी नजर आएंगे।
शाहरुख खान के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह एटली की अगली फिल्म की शूटिंग के लिए मुंबई लौट आए हैं। इसके बाद वह अपनी फिल्म 'पठान' की शूटिंग के लिए स्पेन जाएंगे। सिद्धार्थ आनंद के डायरेक्शन में बनी रही फिल्म 'पठान' में दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी नजर आएंगे।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/n0IoAme
https://ift.tt/dpFKZGa
Comments
Post a Comment