Atlee की नेक्स्ट में Shah Rukh Khan संग काम करने की अफवाहों पर Sanya Malhotra ने कहा, ‘मैं कभी भी उनके साथ काम...’

Sanya Malhotra on Working With Shah Rukh Khan: बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के प्रोडक्शन में बनी एक्ट्रेस सान्या मल्होत्रा (Sanya Malhotra) की फिल्म ‘लव हॉस्टल’ (Love Hostel) 25 फरवरी के दिन जी5 पर रिलीज हुई है। फिल्म में विक्रांत मैसी और सान्या मल्होत्रा की केमिस्ट्री हो या बॉबी देओल का खूंखार अवतार फिल्म में सभी की एक्टिंग ने दर्शकों को प्रभावित किया है। अब जब यह फिल्म रिलीज हो गई है तो फैंस इसे लेकर काफी उत्साहित हैं। बीते कुछ दिनों से खबरें आ रही थीं कि सान्या मल्होत्रा की शाहरुख खान की अगली फिल्म में काम करने का मौका मिला है। ऐसे में इस खबर के बारे में बात करते हुए सान्या मल्होत्रा ने कई चीजों को लेकर खुलासा किया है।

पिंकविला से बात करते हुए जब सान्या मल्होत्रा से शाहरुख खान के बैनर तले बनीं ‘लव हॉस्टल’ के बारे में पूछा गया, तो एक्ट्रेस ने जवाब दिया, ‘हम सभी किंग खान को जानते हैं, उनकी स्क्रिप्ट और उनके काम करने के तरीके से भी साफ वाकिफ हैं और यही बात आपके अंदर भी एक कॉन्फिडेंस लेकर आती है। मैं एक एक्टर होने के अगर वो किसी की स्क्रिप्ट को हां बोल रहे हैं तो आप सवाल भी कैसे कर सकते हैं। मैं शाहरुख खान का बहुत बड़ी फैन हूं। अगर शाहरुख खान कह रहे हैं कि मैं इस स्क्रिप्ट को प्रोड्यूस करने जा रहा हूं तो मैं एक अभिनेता के तौर पर इसे कैसे ना कह सकती हूं? मुझे पूरा विश्वास है कि वह जो करते हैं उससे बहुत कुछ सीखने को मिलेगा और मुझे खुशी है कि उन्होंने इसे बनाने का फैसला किया और हम दोनों को इसमें कास्ट किया।‘

इसके अलावा एटली की फिल्म में शाहरुख खान के साथ सान्या मल्होत्रा के काम करने के बारे में कई अफवाहें सामने आई हैं। जब सान्या मल्होत्रा से इस बारे में सवाल किया गया तो एक्ट्रेस ने सवाल का जवाब नहीं दिया लेकिन उन्होंने सवाल को ‘लव हॉस्टल’ की ओर मोड़ दिया और कहा, ‘मेरी फिल्म लव हॉस्टल 25 फरवरी को रिलीज हुई है, प्लीज इसे देखें! 25 फरवरी को मेरा जन्मदिन भी था इसलिए यह निर्माताओं की ओर से मेरे लिए पूरी टीम को तोहफा है।’ हालांकि सान्या ने हंसते हुए कहा कि "मैं तैयार हूं" जब उनसे पूछा गया कि क्या वह शाहरुख के साथ काम करना चाहती हैं। उन्होंने कहा, ‘मैं शाहरुख खान के साथ काम करने के लिए कभी ना नहीं करूंगी?’



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/bkzcjQU
https://ift.tt/40wLbrD

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म