Farhan Akhtar and Shibani Dandekar Wedding Photo: शादी की पहली फोटो आई सामने, कमाल लग रही है जोड़ी
Farhan Akhtar-Shibani Dandekar's first Wedding Photo: फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर की शादी आखिरकार शनिवार को हो गई है। उनकी शादी की पहली फोटो सामने आई है। कपल बहुत ही खूबसूरत लग रहा है। फरहान अख्तर ने एक ब्लैक कलर का सूट पहना है। आखों में काले रंग का चश्मा भी है। वहीं शिबानी लाल रंग की ड्रेस में नजर आ रही हैं। दोनों गुलाबों के एक आर्क के सामने खड़े हैं। एक शख्स माइक पर मोबाइल में देखकर कुछ पढ़ रहा है। फोटो में फरहान अलग कैमरा को देख रहे हैं तो शिबानी दूसरे कैमरा को देख रही हैं।
फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर की शादी जावेद अख्तर और शबाना आजमी के खंडाला के फार्म मे हुई है। इस शादी में रिया चक्रवर्ती और अनुषा दांडेकर पहुंचे थे। दोनों की फोटो काफी वायरल हुई थी। इसके बाद ऋतिक रोशन और उनका पूरा परिवार भी इस शादी में शामिल हुआ है। खबर तो ये भी थी कि शादी में फरहान अख्तर की दोनों बेटियां शाक्या और अकीरा भी आ रही हैं। हालांकि पापाराजी अभी तक उनको तो स्पॉट नहीं कर पाएंगे। या हो सकता है वो दोनों पहले से ही फार्म हाउस पहुंच गई हों।
दोनों के प्री-वेडिंग फंक्शन 17 फरवरी से ही शुरू हो गए थे। हल्दी मेंहदी समेत कई फंक्शन्स हुए। फरहान ने शिबानी के लिए संगीत में परफोर्म भी किया था।
शादी से पहले फरहान और शिबानी ने अच्छा खासा टाइम लिया। दोनों ने एक दूसरे को डेट किया और फिर शादी का फैसला किया। फरहान अपनी पहली पत्नी अधुना भबानी से 2017 में अलग हो गए थे।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/SWh4Aj3
https://ift.tt/FXHnecp
Comments
Post a Comment