Salman khan की 'गर्लफ्रेंड' Iulia Vantur ने किया यूक्रेन का स्पोर्ट, Vladimir Putin को लेकर बोली ये बात
Iulia Vantur Support Ukraine: इस समय सभी लोग रूस और यूक्रेन के बीच छिड़ी जंग ( Russia-Ukraine war) को लेकर परेशान नजर आ रहे हैं। इन दोनों देशों की जंग लगातार खतरनाक मोड़ लेती जा रही है। इस जंग में अब तक कई लोग अपनी जान गवां चुके हैं। रूस-यूक्रेन संकट को लेकर कई बॉलिवुड से लेकर हॉलीवुड के सेलेब्स अपनी राय रखते दिख रहे हैं। अब यूक्रेन-रूस विवाद में सलमान खान (Salman Khan) की कथित गर्लफ्रेंड बोली जाने वाली यूलिया वंतूर (Iulia Vantur) ने रिएक्ट किया है। फेमस ऐक्ट्रेस और सिंगर यूलिया वंतूर ने इसको लेकर इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी प्रतिक्रिया दी।
क्या लिखा यूलिया ने
रोमानियन की स्टार यूलिया वंतूर ने इंस्टाग्राम पर रूस और यूक्रेन विवाद पर एक के एक बाद पोस्ट शेयर की हैं। लेकिन इमने से एक पोस्ट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। इस पोस्ट में एक फोटो दिख रही है, जिसमें एक रूसी व्यक्ति एक महिला को गले लगाए नजर आ रहा है और उसके बोर्ड पर लिखा है, ''मैं रूसी व्यक्ति हूं लेकिन आपके साथ जो हुआ उसके लिए आपसे माफी मांगता हूं।'' इस तस्वीर को शेयर करते हुए यूलिया वंतूर ने लिखा, 'एक खराब इंसान और पुतिन जैसे तानाशाह, युद्ध अपराधी रूस का प्रतिनिधित्व नहीं करते हैं। इसके लिए रूसी लोगों को दोष ना दें'
यूक्रेन के राष्ट्रपति की तारीफ की
इसके बाद एक पोस्ट और शेयर करते हुए यूलिया वंतूर ने यूक्रेन के राष्ट्रपति की तारीफ की। आपको बता दें कि खबर यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की के बारे में थी। जिसमें कहा गया कि अमेरिका द्वारा जेलेंस्की को बचाने का प्रस्ताव दिया गया, इस पर उन्होंने देश को बचाने का फैसला लिया। यूक्रेन के राष्ट्रपति ने कहा कि मुझे युद्ध हथियार चाहिए किसी राइड की जरूरत नहीं है।
सलमान से क्या है नाता
यूलिया वंतूर रोमानिया टेलीविजन प्रेजेंटर, मॉडल और एक्ट्रेस हैं। आपको बता दें कि वह रोमानिया की जानी-मानी न्यूज प्रेजेंटर हैं। ऐसा माना जाता है कि वो सलमान खान (Salman Khan) की कथित गर्लफ्रेंड हैं।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/TdkLrhe
https://ift.tt/kAGLQts
Comments
Post a Comment