Gangubai Kathiawadi: Alia Bhatt ने छोटी लड़की के वायरल वीडियो पर तोड़ी चुप्पी, Kangana Ranaut ने जताई थी आपत्ति
Alia Bhatt On Little Girl Viral Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की अपकमिंग फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' (Gangubai Kathiawadi) इस समय काफी चर्चा में हैं। बीते दिनों फिल्म में आलिया भट्ट के डायलॉग की नकल करने वाली छोटी लड़की वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ। इसके बाद इस वीडियो पर एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने आपत्ति जताई तो इंटरनेट पर वीडियो की लोगों ने आलोचना की। कंगना रनौत ने इसको लेकर अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया था। अब आलिया भट्ट ने इस मुद्दे पर बात की है।
'इंडियाडॉटकाम' से आलिया भट्ट ने वीडियो को लेकर बात की। उन्होंने कहा कि उन्हें ये आपत्तिजनक नहीं लगा और इसे उत्साह में बनाया गया था। आलिया भट्ट ने कहा, 'मुझे लगा कि ये बहुत प्यारा है। मैं ये मान रही हूं कि ये किसी बुजुर्ग की देखरेख के बिना नहीं हुआ। अगर माता या पिता या बहन को इससे दिक्कत नहीं है तो मुझे नहीं लगता है कि हम लोगों को इससे कोई समस्या होनी चाहिए।'
बताते चलें कि कंगना रनौत ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को टैग करते हुए लिखा, 'सरकार को ऐसे सभी माता-पिता के खिलाफ सख्त ऐक्शन लेना चाहिए जो एक ऐसी फिल्म के प्रमोशन से पैसा कमाने के लिए नाबालिग बच्चों का यौन उत्पीड़न कर रहे हैं जो एक मशहूर वेश्या और उसके दलाल की बायॉपिक है जिन्होंने अपनी ताकत बढ़ाने के लिए पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को लड़कियां सप्लाई की थीं। महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी जी कृपया इसमें दखल दें।'
कंगना रनौत ने एक इंटरव्यू में कहा था, 'ये उन बच्चियों के हित में है, जिनका शोषण किया जा रहा है कि वो टिकटॉक वीडियो की नकल करें और एक सेक्स वर्कर के मुंह में बीड़ी लेकर उसकी नकल करें। तो आपको लगता है कि सिर्फ इसलिए कि ये आर्थिक रूप से किसी के उद्देश्य की पूर्ति नहीं करता है, मेरी आवाज बंद कर देनी चाहिए? किसी की आवाज बंद नहीं होनी चाहिए। सोशल मीडिया सिर्फ ‘फिल्टर’ और ‘फैंसी कपड़े’ की जगह नहीं है। ये एक ऐसी जगह होनी चाहिए जहां लोग विरोधी विचार दे सकें।'
संजय लीला भंसाली का डायरेक्शन में बनी फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' आने वाले शुक्रवार यानी 25 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में आलिया भट्ट, अजय देवगन, विजय राज, सीमा पाहवा, शांतुन महेश्वरी, हुमा कुरैशी और जिम सारभ भी महत्वपूर्ण में हैं।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/afDiXvZ
https://ift.tt/rNcn8gf
Comments
Post a Comment