‘Damini’ एक्ट्रेस Meenakshi Sheshadri का नया लुक हुआ वायरल !! फोटो देख पहचान नहीं पाएंगे आप
Meenakshi Sheshadri looks unrecognizable in Latest Pic: 80 और 90 के दशक की लोकप्रिय अदाकाराओं में से एक मीनाक्षी शेषाद्रि (Meenakshi Sheshadri) अपने नए लुक को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। रविवार को मीनाक्षी ने अपना नया लुक ट्विटर हैंडल पर पोस्ट किया और कुछ ही मिनटों में यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। मिनाक्षी की इस तस्वीर को देखने के बाद कई फैंस उनकी तारीफ कर रहे हैं। वहीं कई फैंस उन्हें पहचान ही नहीं पाए हैं कि ये ‘दामिनी’ एक्ट्रेस है।
उनके पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए एक फैन ने लिखा, 'तुम मेरी क्रश हो।' वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, 'मीनाक्षी आप अभी भी बहुत खूबसूरत लग रही हैं, 'हीरो' फिल्म में आपका रोल बिल्कुल शानदार था।' इसके बाद एक यूजर ने तो एक्ट्रेस की जमकर तारीफ की और लिखा, 'मैम मैंने हमेशा आपको हमारी फिल्म इंडस्ट्री की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस माना है। शहंशाह की शालू उसी का प्रतीक थी। आज आप मेरे एक और विश्वास की एक शानदार प्रदर्शनी देते हैं। सुंदरता शाश्वत है! आपके स्वास्थ्य और खुशी की कामना करता हूं।'
New look! pic.twitter.com/VUm568mKsK
— Meenaakshi Sheshadri (@MinaxhiSeshadri) February 19, 2022
बता दें मिनाक्षी काफी लंबे समय बॉलीवुड की दुनिया से दूर हैं। शादी के बाद मीनाक्षी अपने पति हरीश मैसूर के साथ यूएस चली गईं। वे अपने दो बच्चों के साथ रह रही हैं। एक्ट्रेस इन दिनों इंडियन क्लासिकल डांस सीखा रही हैं और उन्होंने चेरिश इंस्टीट्यूट ऑफ डांस नाम से एक डांस अकादमी भी शुरू की है।
पिछले साल उनकी मौत की अफवाहों ने सुर्खियां बटोरी थीं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर शेयर कर अफवाहों पर विराम लगा दिया था। उन्होंने फोटो को कैप्शन दिया, ‘डांस पोज।’
मिनाक्षी ने 1983 में अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। उन्हें ‘हीरो’, ‘आंधी-तूफान’, ‘दामिनी’, ‘स्वाति’, ‘दिलवाला’, ‘शहंशाह’, ‘महादेव’, ‘घर हो तो ऐसा, दामिनी’, ‘घातक’ और ‘सत्यमेव जयते’ जैसी फिल्मों में उनके अभिनय के लिए जाना जाता है।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/ePjxT8Y
https://ift.tt/dpFKZGa
Comments
Post a Comment