Mahashivratri Songs 2022: महाशिवरात्रि पर 'शिव तांडव' से लेकर 'बम भोले' तक इन बॉलिवुड गानों से अपने दिन को बनाए खास

Bollywood Songs on Mahashivratri: महाशिवरात्रि (Mahashivratri) का महापर्व इस साल 1 मार्च को मनाया जा रहा है। लेकिन शिवरात्रि के पहले ही चारों तरफ बम भोले के जयकारे लगने लगे हैं। भक्त भोले बाबा की भक्ति में लीन हो गए हैं। इस समय मंदिरों में भोलेनाथ के दर्शन के लिए लाइन लगने लगी हुई है। इस दिन को और भी ज्यादा खास बनाने के लिए बॉलिवुड में भोले की भक्ति कई गाने बने हैं। 'अक्षय कुमार' की फिल्म 'लक्ष्मी' का गाना 'बम भोले', 'अजय देवगन' की 'शिवाय' से लेकर 'सुशांत सिंह राजपूत' के गाने 'नमो नमो' तक, महाशिवरात्रि के उत्सव पर भगवान शिव के ये गाने भक्तिमय माहौल बना देते हैं। तो चलिए देखते है इन गानों की लिस्ट

 

1. नमो नमो (फिल्म केदारनाथ)

ये गाना सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की लीड रोल वाली फिल्म केदारनाथ का है, इस गाने ने सोशल मीडिया पर बहुत धमाल मचाया था।

2. कौन है कौन है वो (फिल्म फिल्म बाहुबली: द बीगनिंग)

इस लिस्ट का दूसरा गाना प्रभास (Prabhas) की सबसे ज्यादा नाम कमाने वाली फिल्म बाहुबली का है। इस फिल्म के इस गाने में प्रभास भगवान शिव की भक्ति करते नजर आ रहे हैं।

3. जय-जय शिव शंकर (फिल्म आपकी कसम)

भगवन शिव के गानों की बात हो और आपकी कसम फिल्म के जय-जय शिव शंकर की बात न हो तो बहुत अधूर सा लगता हैं। इस गाने का जलवा आज तक कायम हैं।

4. बोलो हर हर (फिल्म शिवाय)

फिल्म शिवाय का ये गाना तो आप सब ने जरूर ही सुना होगा। भगवान शिव के भक्तों के ये गाना बहुत पसंद आया था। ये गाना सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था।

5. बम भोले (फिल्म लक्ष्मी)

बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार की लीड रोल वाली फिल्म लक्ष्मी का ये गाना सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस गाने पर भोले के भक्तों का नाचते हुए देखा गया हैं।

6. शिवतांडव (फिल्म मणिकर्णिका)

भगवान शिव के गानों की बात हो और शिव तांडव की बात न हो ऐसा हो ही नहीं सकता। कंगना की फिल्म मणिकर्णिका का ये गाना जमकर वायरल हुआ था



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/UExsaN3
https://ift.tt/KAVxdj5

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म