Kangana Ranaut की Dhaakad की रिलीज डेट आउट, इस दिन सिनेमाघरों में एक्शन दिखाएंगी एक्ट्रेस

Kangana Ranaut Dhaakad Release Date: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) की फिल्म 'धाकड़' (Dhaakad) का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। कंगना रनौत ने सोशल मीडिया के जरिए इस फिल्म की रिलीज डेट को अनाउंस कर दिया है। ये फिल्म 27 मई, 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इससे पहले मेकर्स फिल्म को 8 अप्रैल, 2022 को रिलीज करने वाले थे लेकिन इस महीने में कई फिल्में रिलीज होने वाली थीं इसलिए फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ाया है।

कंगना रनौत ने सोमवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म 'धाकड़' का नया पोस्टर शेयर किया है। इसमें वह एक्शन अवतार में नजर आ रही है। कंगना रनौत ने अपनी पोस्ट में बताया है कि ये फिल्म हिंदी, तमिल, तेलुगू और मलयालम में 27 मई, 2022 को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में कंगना रनौत एजेंट अग्नि के किरदार में नजर आएंगी।

रजनीश राजी घई के निर्देशन में बनी फिल्म 'धाकड़' में कंगना रनौत के अलावा दिव्या दत्ता और अर्जुन रामपाल भी महत्वपूर्ण भूमिका में हैं। इस फिल्म में बाल तस्करी और महिलाओं के शोषण की कहानी को दिखाया जाएगा और कंगना रनौत एजेंट अग्नि के रोल में गुनहगारों से मुकाबला करते नजर आएंगी।

वर्क फ्रंट की बात करें तो कंगना रनौत फिल्म 'धाकड़' के अलावा फिल्म 'तेजस' और फिल्म 'सीता' में नजर आएंगी। फिल्म 'तेजस' में वह एयरफोर्स की फाइटर पायलट का किरदार निभाएंगी। इसके अलावा कंगना रनौत ने ओटीटी पर डेब्यू किया है। वह शो 'लॉक अप' में बतौर होस्ट नजर आ रही हैं।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/jgnPSOI
https://ift.tt/40wLbrD

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म