Shabana Azmi की भतीजी संग कैब ड्राइवर ने की ऐसी हरकत, एक्ट्रेस ने कहा- 'ये बिल्कुल भी स्वीकार्य नहीं है'
Shabana Azmi Niece Experience With Cab Driver: बॉलीवुड की वेटरन एक्ट्रेस शबाना आजमी (Shabana Azmi) की 21 साल की भतीजी मेघना के साथ मुंबई में एक कैब ड्राइवर ने बदतमीजी की। शबाना आजमी ने अपने ट्विटर हैंडल पर भतीजी के साथ हुई डरावनी घटनी की जानकारी दी है। इसके साथ ही उन्होंने कहा है कि ये बिल्कुल भी स्वीकार्य नहीं है। वहीं, मेघना ने भी अपने साथ हुई घटना के बारे में फेसबुक पर पोस्ट लिखा है। मेघना की शिकायत पर कैब कंपनी ने मदद करने के लिए हामी भरी है।
शबाना आजमी ने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए ट्विटर हैंडल पर लिखा है, 'मेरी 21 साल की भतीजी का ओला कैब्स के साथ बेहद डरावना अनुभव रहा है। ये बिल्कुल भी स्वीकार्य नहीं है।'
My 21 yr old niece had a horrific experience with @Olacabs.https://t.co/37D8WIuWXr totally unacceptable @ola_supports
— Azmi Shabana (@AzmiShabana) February 26, 2022
मेघना अपने फेसबुक पेज में लिखा है, 'मैंने लोअर परेल से अंधेरी वेस्ट के लिए ओला कैब बुक की थी। ड्राइवर ने मेरी राइड एक्सेप्ट की और मुझे लेने के लिए आ गया। 5 मिनट के बाद ड्राइवर को लगा कि वहां बहुत ज्याद ट्रैफिट है और वह घर देर से पहुंचेगा इसलिए उसने मुझे बीच में ही दादर ब्रिज पर उतार दिया। ये देर रात का समय था और दूसरी कैब का मिलना बहुत मुश्किल था। मुझे वहां से दादर मार्केट पैदल चलकर आना पड़ा। मुझे अपनी मंजिल तक पहुंचने में 2 घंटे लग गए। ड्राइवर का नाम मुस्तकिन खान है। कृपया मदद करें, ये स्वीकार्य नहीं है ओला।'
शबाना आजमी के काम की बात करें तो वह पिछली बार फिल्म 'शीर कोरमा' में नजर आई थीं। शबाना आजमी अब फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, धर्मेंद्र और जया बच्चन के साथ काम करती दिखाई देंगी।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/xuvyOhK
https://ift.tt/kAGLQts
Comments
Post a Comment