रिलीज होने से पहले 'Gangubai kathiawadi' पर चली CBFC की कैंची, नेहरू वाला सीन भी हुआ कट!
Gangubai Kathiawadi Jawaharlal Nehru Controversy: बॉलीवुड की स्टार आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की लीड फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' लगातार सुर्खियों में बनी हुई। दरअसल कल यानी 23 फरवरी को सुप्रीम कोर्ट ने डायरेक्टर संजय लीला भंसाली को फिल्म का नाम बदलने का सुझाव दिया है। आपको बता दें कि फिल्म एक दिन बाद यानी 25 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। अब इस फिल्म को लेकर एक और नया विवाद सामने आ गया है, जिसने फैंस के दिल को तोड़कर रख दिया है।
फिल्म पर चली कैंची
गंगूबाई काठियावाड़ी को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (सीबीएफसी) ने मंजूरी दे दी है। सीबीएफसी ने फिल्म को यू/ए (U/A) सर्टिफिकेट दिया था, लेकिन निर्माताओं को चार बदलाव करने को बोले गए थे। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक पहला एक अपमानजनक शब्द को मदरजात द्वारा प्रतिस्थापित करने को बोला गया था। दूसरा, 43 सेकंड के लंबे संवाद को हटाने को बोला था। जिसमें भारत के पहले प्रधानमंत्री, जवाहरलाल नेहरू के गंगूबाई के कंधे पर गुलाब लगाने के दृश्य दिखाया गया है। अंत में, अंग्रेजी और हिंदी दोनों में अस्वीकरण (Disclaimers) लगा दिया गया और प्रत्येक स्लाइड का समय 5 सेकंड बढ़ा देने को बोला था।
निर्माताओं ने किए संशोधन
अब इसी निर्माताओं ने दो अपनी तरफ से संशोधन करने के लिए एक बार फिर सीबीएफसी से संपर्क किया था। इसमें शुरुआत में धन्यवाद स्लेट में और अंत में क्रेडिट से संबंधित था। इन सब के बाद अब फिल्म की अंतिम अवधि 156 मिनट 51 सेकंड है। दूसरे शब्दों में, गंगूबाई काठियावाड़ी 2 घंटे 36 मिनट और 51 सेकंड लंबी है।
किस पर बेस्ड है फिल्म
आलिया भट्टा की लीड रोल वाली ये फिल्म मुंबई के कमाठीपुरा रेड लाइट एरिया की मशहूर गंगूबाई की ज़िंदगी पर बेस्ड है । इस मूवी में साठ के दशक की मुंबई को दिखाया जाना वाला है । यह फिल्म 'द माफिया क्वींस ऑफ मुंबई' उपन्यास से प्रेरित है । इस फिल्म में आलिया गंगूबाई के किरदार में नजर आएंगी, तो वहीं अजय देवगन इन फिल्म में करीम लाला का रोल निभाने वाले है।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/HiEPXIo
https://ift.tt/fCO4Fn8
Comments
Post a Comment