'थप्पड़' के बाद Taapsee Pannu ने Anubhav Sinha से फिर मिलाया हाथ, इस जानलेवा सबजेक्ट पर होगी दोनों की अगली फिल्म
Taapsee Pannu and Anubhav Sinha new film: तापसी पन्नू एक बार फिर अपने अनुभव सिन्हा से साथ नई फिल्म बनाने के लिए तैयार हैं। दोनों इससे पहले फिल्म थप्पड़ और मुल्क में साथ काम कर चुके हैं। दोनों ही फिल्मों को काफी सराहा गया था। तापसी वैसे भी सोशल मुद्दों पर काफी फिल्में करने लगी हैं। अनुभव सिन्हा भी इस तरह की फिल्मों को लेकर मुखर रहते हैं। लेकिन तापसी की फिल्म को अनुभव नहीं बल्कि सुधीर मिश्रा डायरेक्टर करेंगे। जबकि अनुभव फिल्म के प्रेजेंटर होंगे।
एक ट्वीट में तापसी ने अपनी खुशी जताई है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, ''मैं अनुभव सिन्हा और भूषण कुमार के साथ दोबारा एक एंथोलॉजी फिल्म में काम करने के लिए रोमांचित हूं जिसे सुधीर मिश्रा डायरेक्ट करेंगे। कहानी काफी अलग है और महामारी के मुद्दे पर गढ़ी गई है। इसके शुरू होने का इंतजार नहीं कर सकती।''
I'm thrilled to be re-uniting with @AnubhavSinha and #BhushanKumar in an anthology film helmed by the brilliant director @IAmSudhirMishra. The story is unique and is set against the backdrop of the pandemic. Can’t wait to start on this one!@BenasM @tseries pic.twitter.com/LBq4bNkixE
— taapsee pannu (@taapsee) February 25, 2022
तापसी पन्नू के बाकी वर्कफ्रंट की बात करें तो वो हाल ही में फिल्म लूप लपेटा में नजर आई थीं। हालांकि फिल्म को ज्यादा रिस्पॉन्स नहीं मिला। इसके अलावा तापसी फिल्म वो लड़की है कहां में नजर आएंगी। इस फिल्म में स्कैम: 1992 के प्रतीक गांधी भी उनके साथ होंगे। तापसी अनुराग कश्यप की फिल्म दोबारा, ब्लर और शाबाश मीठू में भी दिखेंगी। कुछ समय पहले अफवाह तो ये भी उड़ी थी कि तापसी डायरेक्टर राजकुमार हिरानी की फिल्म में शाहरुख खान के साथ भी नजर आ सकती हैं। लेकिन कुछ कंफर्म नहीं हुआ।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/lgkQWSZ
https://ift.tt/nVY50um
Comments
Post a Comment