Shruti Haasan को हुआ कोरोना !! बोलीं ‘मैं ठीक हो...’
Shruti Haasan tests positive for Covid-19: कोरोना वायरस का कहर अभी भी कम नहीं हुआ है। आए दिन इस वायरस की चपेट में कई लोग आ रहे हैं। ऐसे में अब जो न्यूज सामने आई है उसके मुताबिक बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री की लोकप्रिय एक्ट्रेस श्रुति हासन (Shruti Haasan) का कोरोना वायरस टेस्ट पॉजिटिव आया है। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए जानकारी साझा की है। श्रुति ने लिखा कि सभी सावधानी बरतने के बाद भी उन्हें कोरोना हो गया।
अपने स्वास्थ्य अपडेट के बारे में फैंस को सूचित करते हुए श्रुति हासन ने इंस्टाग्राम पर एक नोट लिखा, ‘सभी को नमस्कार! सभी सावधानियां बरतने के बावजूद मेरा कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है। मैं ठीक हो रही हूं और जल्द वापस आने का इंतजार नहीं कर सकता! धन्यवाद और जल्द ही मिलते हैं।’
इससे पहले साउथ की कई हस्तियां इस वायरस की चपेट में आ चुकी हैं। महेश बाबू, कीर्ति सुरेश, महेश बाबू, खुशबू सुंदर, विष्णु विशाल और तृषा का भी कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया था।
श्रुति हासन के पिता और सुपरस्टार कमल हासन का भी कुछ समय पहले कोरोना वायरस टेस्ट पॉजिटिव आया था। स्टार को इलाज के लिए तुरंत अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था।
वर्कफ्रंट की बात करें तो श्रुति हासन प्रशांत नील की ‘सलार’ में प्रभास के साथ लीड रोल में दिखाई देंगी। ‘सलार’ 14 अप्रैल के दिन सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस प्रोजेक्ट को कन्नड़ और तेलुगु जैसी भाषाओं में शूट किया गया है और इसे हिंदी, तमिल और मलयालम में डब किया जाएगा। इसके अलावा श्रुति हासन की वेब सीरीज 'बेस्टसेलर'भी रिलीज हुई है। इस सीरीज में श्रुति की एक्टिंग को काफी शानदार बताया जा रहा है।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/CKPsO3n
https://ift.tt/kAGLQts
Comments
Post a Comment