Hijab Controversy पर Zaira Wasim ने कहा- हिजाब पहनना ईश्वर की दी गई जिम्मेदारी को पूरा करना

Zaira Wasim On Hijab Controversy: कर्नाटक के हिजाब विवाद (Karnataka Hijab Row) ने पूरे देश में माहौल गर्म कर दिया। इस पर आम से लेकर खास लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया दी। बॉलीवुड सेलेब्स ने भी इस पर रिएक्शन दिया था। अब फिल्म इंडस्ट्री को छोड़ चुकीं 'दंगल गर्ल' के नाम से मशहूर जायरा वसीम (Zaira Wasim) ने भी हिजाब विवाद पर अपनी बात रखी है। जायरा वसीम ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक लंबा पोस्ट शेयर किया है।

जायरा वसीम ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है, 'विरासत में मिला हिजाब एक विकल्प है तो ये एक गलत जानकारी है। सुविधा के हिसाब से ये धारणा बनाई जा रही है। हिजाब इस्लाम में एख विकल्प नहीं बल्कि जिम्मेदारी है। एक महिला हिजाब पहनती है, वह उस जिम्मेदारी को पूरा कर रही होती है जो उसे ईश्वर ने दी है जिससे वह प्यार करती है और उसने खुद को ईश्वर को सौंप दिया है। मैं भी आभार और सम्मान के साथ हिजाब पहनती हूं। मैं इस व्यवस्था का विरोध करती हूं जहां धर्म के नाम पर महिलाओं को ऐसा करने से रोका और परेशान किया जा रहा है।'

जायरा वसीम ने आगे लिखा है, 'मुस्लिम महिलाओं के खिलाफ पक्षपात को अपने मुताबिक बना लेना और एक ऐसी व्यवस्था को स्थापित करना जहां उन्हें शिक्षा और हिजाब के बीच किसी एक चुनना है या फिर उसे छोड़ना है, ये अन्याय है। आप उन्हें एक विशेष पसंद को अपनाने पर मजबूर कर रहे हैं, जो आपका एजेंडा चलाता है और फिर उनकी आलोचना करते हैं कि आपक बनाए गए नियमों में कैद है। इसके अलावा उनके पास कोई अन्य विकल्प नहीं है। ये उन लगों के साथ पक्षपात नहीं है तो और क्या है जो ये जता रहे हैं कि वह उनके सपोर्ट में काम कर रहे हैं? ऊपर से दिखाना कि ये सब सशक्तिकरण के नाम पर हो रहा है, इससे बुरा कुछ नहीं है। ये बिल्कुल विपरीत है, दुखी हूं।'

बता दें कि कर्नाटक कॉलेज में मुस्लिम छात्रा का हिजाब पहनने पर कुछ लड़के विरोध करते हुए जय श्रीराम के नारे लगा था। इस पर छात्रा जवाब में अल्लाहू अकबर के नारा लगाया। इसके बाद से माहौल लगातार बिगड़ता चला गया और कई जगह पथराव और तोड़-फोन की घटनाएं हुईं।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/uJRGgjK
https://ift.tt/flKj1eg

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म