Sanya Malhotra पर फिर छाया साउथ का खुमार, मलयालम फिल्म द ग्रेट इंडियन किचन के हिंदी रीमेक में हुई एंट्री!
Sanya Malhotra in The Great Indian Kitchen Remake: सान्या मल्होत्रा इन दिनों फीमेल सेंट्रिक फिल्मों पर फोकस कर रही हैं। पहले उन्होंने फिल्म पागलपंती से वाहवाही लूटी और उसके बाद वो मीनाक्षी सुंदरेश्वर में महिलाओं के मुद्दे उठाती दिखीं। अब उनके हाथ एक और ऐसी फिल्म लगी है जिसमें वो घर-गृहस्ती संभालने वाली महिलाओं का हालत दिखा पाएंगी कि कैसे इस सोसायटी में एक महिला को सिर्फ घर में खाना बनाने और साफ सफाई करने तक सीमित कर दिया जाता है। दरअसल ये द ग्रेट इंडियन किचन नाम की एक मलयालम फिल्म है जो पिछले साल 2021 में जनवरी को रिलीज हुई थी।
द ग्रेट इंडियन किचन में एक महिला घर में शादी करके आती है, जो कि बहुत ही बेहतरीन खाना बनाती है। वो अपने पति को और ससुराल वालों को बेहतरीन खाना खिलाती है और रोजमर्रा का कामकाज संभालती है। लेकिन वो सिर्फ इन्ही सब में फंस कर रह जाती है और एक वक्त के बाद बहुत बुरी तरह से फ्रस्टेट हो जाती है। इस फिल्म की कहानी साउथ में दिखाई गई है। सान्या के हाथ ये दूसरी फिल्म लगी है जो साउथ के बैकड्रॉप पर होगी। इससे पहले उनकी फिल्म मानाक्षी सुंदरेश्वर भी साउथ के बैकड्रॉप पर ही थी।
द ग्रेट इंडियन किचन के हिंदी रीमेक को कार्गा फिल्म की डायरेक्टर आरती कदव डायरेक्टर करेंगी, जबकि हरमन वावेजा इसे डायरेक्टर करने वाले हैं। सान्या मल्होत्रा ने इस फिल्म से जुड़ने पर एक बयान में कहा, ''एक एक्टर के तौर पर मैं जो कैरेक्टर द ग्रेट इंडियन किचन में निभा रही हूं, उससे बेहतर कैरेक्टर के लिए मांग नहीं कर सकती। मैं अपने रोल पर काम करने के लिए काफी ज्यादा एक्साइटेड हूं क्योंकि इसमें कई सारी परतें और बारिकियां हैं।''
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/Mhj6Qmy
https://ift.tt/rNcn8gf
Comments
Post a Comment