Hrithik Roshan की जिंदगी में Saba Azad ने कैसे मारी थी एंट्री? यहां जानिए!

Hrithik Roshan and Saba Azad first meeting: ऋतिक रोशन और सबा आजाद इन दिनों अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चा मे हैं। कल ही सबा ऋतिक रोशन के परिवार के साथ उनके घर पर देखी गईं। ये तस्वीर काफी तेजी से सोशल मीडिया पर फैल रही है। हर कोई अब ऋतिक और सबा की प्यार की कहानी में रुचि दिखा रहा है और जानना चाहता है कि कैसे इनका प्यार परवान चढ़ा। कुछ रूमर्स ये फैल रहे हैं कि दोनों एक डेटिंग साइट पर मिले थे लेकिन अब ये बात पूरी तरह से गलत साबित होती नजर रही है। रिपोर्ट सामने आई है कि दोनों ट्विटर पर मिले थे।

बॉम्बे टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक एक सोर्स ने बताया, ''दोनों पिछले 2-3 महीनों से डेटिंग कर रहे हैं। रूमर्स थे के दोनों डेटिंग ऐप पर मिले थे लेकिन ये सही नहीं है। दोनों ट्विटर पर मिले थे।'' ऋतिक रोशन ने ट्विटर पर सबा और एक रैपर की साथ में एक म्यूजिक वीडियो शेयर की थी। इस पर सबा ने ऋतिक को थैंक्यू कहा था और इसके बाद डीएम यानी डायरेक्ट मैसेज पर दोनों की बातें शुरू हो गई थीं।

कैसे नजरों में आया सबा और ऋतिक का प्यार
कुछ दिनों पहले सबा और ऋतिक दोनों को एक साथ एक रेस्टोरेंट के बाहर पापाराजी ने स्पॉट किया था। ऋतिक रोशन ने सबा का हाथ थामा हुआ था और उन्हें कार तक पापाराजी से बचाते हुए कार तक ले गए थे। इस पल की वीडियोज और फोटोज खूब वायरल हुई थी। इतना ही नहीं रिपोर्ट्स तो ये भी आ चुकी हैं, रेस्टोरेंट में डेट पर जाने से पहले दोनों गोवा भी जा चुके हैं। लेकिन इस बात की खबर कम ही सबके सामने आई हैं।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/rLzbFuw
https://ift.tt/dpFKZGa

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म