Deepika Padukone की 'Gehraiyaan' देख Rashmika Mandanna ने दिया रिव्यू, बोलीं 'शकुन बत्रा ने सच्चाई को...'
Rashmika Mandanna Watch Deepika Padukone’s Gehraiyaan: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) स्टारर रोमांटिक-ड्रामा 'गहराइयां' (Gehraiyaan) इन दिनों खूब चर्चा में है। फिल्म में अनन्या पांडे, सिद्धांत चतुर्वेदी और धर्या करवा सहित कई कलाकार मौजूद हैं। फिल्म को दर्शकों को ओर से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। जहां कुछ लोगों ने दीपिका पादुकोण की 'गहराइयां' को शानदार बता रहे हैं, वहीं कई लोगों को ये फिल्म कुछ खास पसंद नहीं आई है। ऐसे में साउथ इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) ने भी फिल्म 'गहराइयां' को देखने के बाद रिव्यू जारी किया है।
रश्मिका मंदाना ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर फिल्म का पोस्टर साझा करते हुए लिखा, 'इस फिल्म के लिए बिग शाउट। 'गहराइयां' में दीपिका पादुकोण, अनन्या पांडे, सिद्धांत चतुर्वेदी और धर्या करवा आप लोग बिल्कुल स्टनिंग लग रहे थे और खास तौर पर शकुन बत्रा इतने दिल दहला देने वाले तरीके से कुछ रियल लेकर आए! आप लोगों को फिर से बधाई।' गेहरायां मानवीय रिश्तों, प्यार, दोस्ती और विश्वासघात के इर्द-गिर्द घूमती हुई एक कहानी है। यह चार लोगों अलीशा (दीपिका), टिया (अनन्या) जैन और करण (धैर्या) के जीवन के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर 11 फरवरी के दिन रिलीज हुई थी।
रश्मिका मंदाना के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस के पास कई बॉलीवुड प्रोजेक्ट्स हैं। वह स्पाई थ्रिलर में सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ शांतनु बागची के निर्देशन में बन रही फिल्म 'मिशन मजनू' में दिखाई देंगी। इसके अलावा रश्मिका 'गुडबाय' में सुपरस्टार अमिताभ बच्चन के साथ स्क्रीन स्पेस भी शेयर करेंगी। इन अपकमिंग फिल्मों के अलावा रश्मिका को फिल्म 'पुष्पा' में देखा गया है। फिल्म में उनके साथ अल्लू अर्जुन अहम किरदार में नजर आ रहे हैं।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/KT59PVC
https://ift.tt/R62KOUy

Comments
Post a Comment