Farhan Akhtar-Shibani Dandekar wedding: क्या शिबानी दांडेकर हैं प्रेग्नेंट? दुल्हन की फोटोज देख फैंस लगा रहे हैं कयास

Is Shibani Dandekar Pregnant?: बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर निर्माता-निर्देशक और एक्टर फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) और शिबानी दांडेकर (Shibani Dandekar) ने 19 फरवरी 2022 को खंडाला में जावेद अख्तर (Javed Akhtar) के फार्महाउस पर शादी की। फरहान और शिबानी की शादी काफी सिंपल तरीके से हुई। इस जगह को रेड कलर की थीम के साथ सजाया गया था। शिबानी दांडेकर की आउटफिट फ्लोरल डेकोर थीम पर बेस्ड थी। हालांकि दूर से क्लिक की गई दुल्हन की पहली तस्वीर ने फैंस के मन में कई सवाल खड़े कर दिए हैं। इस पिक में शिबानी दांडेकर का टम्मी नजर आ रहा है और कई लोग कयास लगा रहे हैं कि ये शिबानी दांडेकर का बेबी बंप तो नहीं।

तस्वीरों में शिबानी दांडेकर का पेट थोड़ा बाहर लग रहा था और कई लोग सोच रहे थे कि क्या यह बेबी बंप है? आइए इस तस्वीर पर एक नजर..

शिबानी दांडेकर और फरहान अख्तर ने अपनी शादी में ट्रेडिशनल ऑउटफिट की जगह कंटेम्पररी को चुना। बीते दिन शादी के शादी के बाद फरहान और शिबानी को पहली बार एक जोड़ी के रूप में देखा गया। दोनों एक्टर्स ने बेबी पिंक और गोल्ड कलर की मैचिंग ऑउटफिट में अपने घर के बाहर पापराजी का अभिवादन किया। फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर ने उन्हें मिठाई भी बांटी।

फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर ने कई सालों तक एक-दूसरे को डेट किया। हालांकि दोनों को कई बार इवेंट्स और पार्टीज में एक साथ स्पॉट किया गया था। दोनों की मुलाकात एक रिएलिटी शो पर हुई थी। इसके बाद दोनों के मिलने का सिलसिला चालू हुआ। मीडिया रिपोर्ट्स बताती हैं कि फरहान और शिबानी लगभग 3 सालों से साथ रह रहे थे।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/TkMxogw
https://ift.tt/dpFKZGa

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म