Jahangir Ali Khan के बर्थडे पर मां करीना कपूर ने लिखी दिल छू लेने वाली बात, शेयर की तैमूर और जेह की अनदेखी तस्वीर
Jahangir Ali Khan Birthday: बॉलीवुड की सबसे फेसम जोड़ी में से एक सैफ अली खान और करीना कपूर खान की जोड़ी अपने से ज्यादा आपने बच्चों को लेकर चर्चा में रहती हैं। तैमूर को लेकर अक्सर सोशल मीडिया पर चर्चा होती रहती है, लेकिन आज हम बात करने वाले है तैमूर के छोटे भाई जहांगीर अली खान जो एक साल के हो गए है। इस मौके पर उनकी मां करीना कपूर खान ने एक बहुत ही खूबसूरत फोटो अपने इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर की है। जिसमें दोनों भाई साथ दिखाई दे रहे हैं।
कैसे दिख रहे है तैमूर और जहांगीर
करीना कपूर खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टीव रहती है। वो समय-समय पर फोटोज और वीडियो भी शेयर करती रहती है। लेकिन उन्होंने इस बार कुछ ऐसा शेयर कर दिया है, जिसे देख फैंस दिल दे बैंठें हैं। उन्होंने अपने छोटे बेटे की एक अनदेखी सी फोटो अपने इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर की है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए करीना कपूर खान ने खूबसूरत कैप्शन भी लिखा है। जैसा कि आप इस तस्वीर में देख सकते है कि तैमूर अली खान और जहांगीर अली खान अपने घुटनों के बल फर्श पर चल रहे हैं।
क्या लिखा करीना ने
इस प्यारी सी तस्वीर को शेयर करते हुए करीना कपूर खान ने लिखा, 'भाई, रुको मेरे लिए मैं भी आज तुम्हारे साथ हूं। चलो साथ में दुनिया घूमते हैं। जाहिर तौर पर अम्मा भी हमारे साथ होंगी जो हमारे पीछे आ रही हैं। हैप्पी बर्थडे जेह बाबा। माय लाइफ। मेरा बेटा। मेरा शेर।' इस फोटो को फैंस जमकर लाइक कर रहे हैं और कमेंट सेक्शन में जहांगीर को बधाई देते नजर आ रहे है।
बॉलीवुड स्टार्स ने भी किए कमेंट
इस फोटो पर फैंस के साथ-साथ कुछ बॉलीवुड स्टार्स ने भी कमेंट किए है। बॉलीवुड स्टार्स कमेंट सेक्शन में जहांगीर को जन्मदिन की बधाई देते नजर आ रहे हैं।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/HFe2vfX
https://ift.tt/CuxWqsp
Comments
Post a Comment