John Abraham की हुई चांदी, फिल्म में एक नहीं इन दो हसीनाओं ने मारी एंट्री!

Mouni Roy and Nora Fatehi in John Abraham film: फिल्ममेकर साजिद खान एक बार फिर से फिल्मों में कमबैक कर रहे हैं। वो हमशक्ल के बाद 8 साल बाद फिर से फिल्म डायरेक्ट करने वाले हैं। हालांकि उन्होंने अपनी फिल्म का नाम तय नहीं किया है। इस फिल्म में जॉन अब्राहम और रितेश देशमुख लीड रोल मे हैं। फिल्म से अब लेटेस्ट अपडेट सामने आया है। पीपिंगमून की रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म में अब नोरा फतेही और मौनी रॉय की एंट्री हो गई है। जॉन के साथ मौनी रॉय और रितेश के साथ नोरा फतेही रोमांस करती नजर आएंगी। हालांकि दोनों ही हीरोइनें जॉन की फिल्म में नजर आ चुकी हैं। नोरा ने बाटला हाउस में नोरा संग काम किया है तो वहीं मौनी रॉय भी उनके साथ रोमियो अकबर वॉल्टर में नजर आ चुकी हैं। हालांकि रितेश के साथ वो पहली बार काम कर रही हैं।

ये एक कॉमेडी रोमांटिक फिल्म होगी, जिसे अमर बतूला डायरेक्ट करेंगे। साजिद इस फिल्म की शूटिंग अगस्त से शुरू करेंगे। पहले इंडिया और फिर बाद में 55 दिनों तक इस फिल्म की शूटिंग लंदन में भी होगी। साल 2023 के फर्स्ट हाफ में ये फिल्म रिलीज होगी। जॉन अपने कुछ प्रोजेक्ट्स निपटाने के बाद तेहरान नाम की फिल्म में जुटेंगे और उसके बाद ही इस फिल्म के लिए शूट करेंगे। फिलहाल तो जॉन पठान के साथ बिजी हैं, जिसमें उनके साथ शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण होने वाले हैं। इस फिल्म की शूटिंग स्पेन में होगी। जॉन की फिल्म अटैक भी इसी साल अप्रैल में रिलीज होने वाली है।

जॉन और नोरा का कनेक्शन तो पुराना होता जा रहा है। जॉन की फिल्मों में अब अकसर नोरा फतेही का डांस नंबर होता है। नोरा ने जॉन की रॉकी हैंडमस, सत्यमेव जयते और सत्यमेव जयते 2 में भी डांस नंबर दिया था। वहीं मौनी रॉय की बात करें तो उनकी हाल ही में शादी हुई है, वो सूरज नांबियार के साथ शादी को लेकर सुर्खियों में थीं।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/wcr5TNW
https://ift.tt/O01TwSq

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म