Kajol-Ajay Devgn Anniversary: अक्षय के लिए पागल रहती थीं काजोल, अजय को 'हलचल' के सेट पर देखकर दे बैठी थीं दिल
Kajol-Ajay Devgn Anniversary: बॉलीवुड के पावर कपल्स में से एक अजय देवगन और काजोल आज अपनी शादी की 23वीं एनिवर्सरी मना रहे हैं। दोनों ने साल 24 फरवरी, 1999 को शादी की थी। अजय और काजोल का एक पार्टनर के तौर पर मिलना इत्तेफाक ही है। क्योंकि जब दोनों की एक दूसरे से मुलाकात हुई थी तो अजय कालोज को देखना भी पसंद नहीं कर रहे थे। दोनों की मुलाकात फिल्म हलचल के सेट पर हुई थी। दोनों की एकदम अलग स्वभाव के थे, लेकिन कहते हैं न कि जो किस्मत में लिखा होता है वो होता ही है।
अजय देवगन ने एक इंटरव्यू में बताया, ''मैं काजोल से फिल्म हलचल की शूटिंग से पहले एक बार मिला था। सच कहूं तो मैं उससे इसके बाद दोबारा नहीं मिलना चाहता था। जब आप उससे पहली बार मिलते हो तो वह एक लाउड, घमंडी और बहुत बात करने वाली इंसान लगी थीं। इसके अलावा हम व्यक्तित्व के मामले में एक-दूसरे से बहुत अलग भी थे, लेकिन मुझे लगता है जो होना होता है, हो ही जाता है।''
अक्षय को पसंद करती थीं काजोल
ये कहा जाता है कि काजोल अक्षय कुमार को पसंद करती थीं, इसके चलते रवीना टंडन ने उनकी बात बिगड़ गई थी। क्योंकि रवीना भी अक्षय के करीब आ रही थीं। लेकिन जब अक्षय से काजोल को धक्का लगा तो अजय ने ही उन्हें संभाला था और धीरे धीरे अजय और काजोल पहले दोस्त बने और फिर दोनों में प्यार हो गया। दोनों की शादी टेरेस पर महाराष्ट्रियन स्टाइल में हुई थी। दोनों के प्यारे बच्चे भी हैं। एक है बेटी न्यासा और दूसरा बेटा युग।
काजोल काफी बबली किस्म की हैं और अजय देवगन काफी शांत रहते हैं। स्वभाव से तो दोनों अलग हैं लेकिन उनकी बॉन्डिंग काफी अच्छी है। काजोल जबकि अजय देवगन को खड़ूस कहती थीं।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/AsoKySl
https://ift.tt/fCO4Fn8
Comments
Post a Comment