Farhan-Shibani की शादी में इसलिए नहीं पहुंचे थे Shah Rukh Khan, कॉल पर दी बधाई!

Shah Rukh Khan on Farhan-Shibani wedding: हाल ही में फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर की शादी हुई है जिसमें ऋतिक रोशन और रिया चक्रवर्ती जैसे स्टार्स भी पहुंचे थे। 19 फरवरी को दोनों की शादी हुई है और इसके बाद फरहान के दोस्त और प्रोड्यूसर रितेशन सिधवानी ने पार्टी भी थी जिसमें दीपिका पादुकोण, मलाइका अरोड़ा, करीना कपूर, करिश्मा कपूर और यहां तक कि शाहरुख खान के बच्चे आर्यन और सुहाना खान भी पहुंचे थे। लेकिन सवाल उठता है कि जब शाहरुख के बच्चे फरहान अख्तर के फंक्शन्स में पहुंचे तो खुद किंग खान क्यों नहीं पुहंचे।

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक बताया गया कि शाहरुख लो प्रोफाइल रहना चाहते हैं और पब्लिक में ज्यादा नहीं जाना चाहते। आर्यन खान के केस के बाद से ही वो काफी कम बाहर निकल रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक सोर्स ने बताया, ''शाहरुख खान जितना हो सके उतना लो प्रोफाइल रहना चाहते हैं। जब तक काम न हो बाहर निकलना पसंद नहीं कर रहे हैं। अक्टूबर, 2021 में बेटे के कथित ड्रग्स मामले के बाद, शाहरुख खान पब्लिक में कम ही आ रहे हैं। एक बार वो पठान के शूट के समय स्पॉट हुए थे और उनका लुक वायरल हो गया था। उसके बाद, वो लता मंगेश्कर के अंतिम संस्कार में नजर आए थे।''

फरहान और शिबानी को कॉल पर किया विश
सोर्स ने आगे बताया, ''उन्होंने (शाहरुख खान) फरहान और शिबानी को कॉल किया और उन्हें शादी की मुबारकबाद दी और उन्हें बेस्ट विशेज भेजी। उनका परिवार फंक्शन में गया था और उनको रिप्रेजेंट किया।''

शाहरुख खान पिछले कुछ समय से पठान की शूटिंग पूरी कर रहे हैं और उसके बाद वो साउथ के डायरेक्टर एटली की फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे, यहां तक कि ये भी कहा जा रहा है कि वो राजकुमार हिरानी की फिल्म में भी नजर आ सकते हैं।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/HKLZAQ7
https://ift.tt/nVY50um

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म