Gangubai Kathiawadi: आलिया भट्ट की होने वाली सास Neetu Kapoor ने देखी फिल्म, बोलीं ‘उसकी परफॉर्मेंस ने...’
Neetu Kapoor Watch Alia Bhatt’s Gangubai Kathiawadi: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) के लिए आज बड़ा दिन है। अदाकारा की फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ (Gangubai Kathiawadi) 25 फरवरी के दिन बड़े परदे पर दस्तक दे चुकी है। संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी इस फिल्म में आलिया भट्ट को मुख्य भूमिका में दिखाया गया है। संजय लीला भंसाली के साथ आलिया भट्ट की ये पहली फिल्म है। फिल्म को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। इतना ही नहीं बॉलीवुड सेलेब्स ने भी फिल्म देखने के बाद जमकर तारीफ की है।
ऐसे में आलिया भट्ट के बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की मां नीतू कपूर (Neetu Kapoor) ने भी संजय लीला भंसाली निर्देशित फिल्म का रिव्यू किया है। अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर नीतू ने फिल्म में आलिया के प्रदर्शन की जमकर तारीफ की। नीतू कपूर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में अलिया भट्ट स्टारर ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ के पोस्टर को साझा किया और लिखा, ‘देखो कि कैसे आलिया भट्ट ने कैसे बॉल को पार्क के बाहर हिट किया है।’ नीतू कपूर ने यह क्लियर कर दिया है कि आलिया भट्ट की परफॉर्मेंस से एक्ट्रेस काफी प्रभावित हुई हैं।
आलिया भट्ट की फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ में अजय देवगन और विजय राज जैसे कई कलाकार मुख्य भूमिका में मौजूद हैं। इस फिल्म को दर्शकों की ओर से अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। फिल्म क्रिटिक्स ने भी इसे शानदार बताया है। ट्रेड एक्सपर्ट्स के मुताबिक ये फिल्म पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छी अच्छी कमाई कर सकती है।
वहीं दूसरी ओर आलिया पिछले कुछ समय से रणबीर को डेट कर रही हैं। एक्ट्रेस ने अपने रिलेशनशिप को भी पब्लिक कर दिया है। रणबीर को भी ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ का समर्थन करते हुए देखा गया था। आलिया और रणबीर पहली बार अयान मुखर्जी की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में दिखाई देंगी।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/skul3Ry
https://ift.tt/3b4OUSV

Comments
Post a Comment